नक़ली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़,अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद*
Seraikella
विगत कई माह से सरायकेला जिला में पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एंव विक्री तथा मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है । इसी छपामारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को अवैध विदेशी शराब निर्माण एंव विक्री से संबंधित मिले गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-15.10. 2025 को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के निर्देशन में छापामारी दल का गठन करते हुए सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला थाना से करीब 15 कि0मी0 दूर ग्राम-हाथीमारा के निकट पहाड़ एंव जंगल के बीच स्थित कृष्णा हेस्सा के घर के पास पहुँच कर छापामारी दल के द्वारा घेराबंदी करते हए कृष्णा हेस्सा के करकटशीट के मकान की घेराबंदी करते हुए छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में पुलिस को देखकर नकली विदेशी शराब बनाने वाले व्यक्ति भागने लगे जिसे छापामारी दल के द्वारा खदेड़कर 02 (दो) व्यक्तियो (1) दिपक नापित उम्र करीब 37 वर्ष, पिता- स्व० मांगी लाल नापित, ग्राम-पदमपुर, एंव (2) लुगनी हेम्ब्रम, उम्र-करीब 32 वर्ष पे० स्व० चम्बु हेम्ब्रम, ग्राम-जोजोडीह दोनो थाना-खरसावाँ, जिला-सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया गया। छापामारी के क्रम में कृष्णा हेस्सा के घर एंव आसपास से (1.) Mc Dowel 375 ml का 120 पीस (2.) Mc Dowel 180 ml का 96 पीस (3.) Royal Stag 375 ml का 192 पीस (4.) Royal Stag 180 ml का 240 पीस (5.) Iconic White 375 ml का 24 पीस (6.) Iconic White 180 ml का 48 पीस (7.) King Gold 750 ml का 732 पीस (8.) विभिन्न ब्रान्ड का करीब 20 के०जी० ढक्कन (कैप)(9.) उजला रंग का बिना ढक्कन का खाली पलास्टीक बोतल 556 पीस (10) बिना ढक्कन का शीशा का 375 एम० एल० का खाली बोतल 67 पीस (11) बिना ढक्कन का शीशा का 180 एम० एल० का खाली बोतल 83 पीस (12) King Gold का स्टीकर 225 पीस (13) Mc Dowel का स्टीकर 460 पीस (14) Royal Challenger का स्टीकर 20 पीस (15) Black Tiger का स्टीकर 425 पीस (16) स्पेद रंग का कुपी 02 पीस (17) 30 लीटर का ब्लू रंग का एक जार (18) 750 लीटर का पानी टंकी ब्लू रंग का (19) 20 लीटर का प्लास्टीक का जार (20) प्लास्टीक का काला-पीला रंग का बाल्टी 02 (दो) पीस (21) 200 लीटर का नीला रंग का प्लास्टीक का ड्रम 02 पीस (22) लाल रंग का प्लास्टीक का मग 01 पीस (23) Royal Challenger 180 ml का 144 पीस (24) Royal Challenger 375 ml का 168 पीस (25) Iconic White 180 ml का 96 पीस (26) Iconic White 375 ml का 72 पीस (27) Mc Dowel 180 ml का 144 पीस (28) Mc Dowel 375 ml का 48 पीस (29) Royal Stag 375 ml का 48 पीस (30) King Gold 750 ml का 1440 पीस (कुल-2019 लीटर) बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो के द्वारा पुछ-ताछ के क्रम में इस अवैध विदेशी शराब निर्माण में अन्य अभियुक्तो की संलिप्ता की बात बतायी गयी है। इस संबंध में सरायकेला थाना काण्ड सं0-101/25, दिनांक-16.10.2025, धारा-318 (4)/338/336(3)/340(2)/274/275 बी0एन0एस02023 एंव 47 (ए)/47 (डी) 147 (एफ)/55 झारखण्ड उत्पाद अधिनियम 1915 दर्ज किया गया है।

उक्त विदेशी शराब निर्माण/संचालित करने में संलिप्त अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक नापित एंव लुगनी हेम्ब्रम को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*गिराफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-*
1. दिपक नापित उम्र-करीब 37 वर्ष, पिता- स्व० मांगी लाल नापित, ग्राम-पदमपुर,
2. लुगनी हेम्ब्रम, उम्र-करीब 32 वर्ष पे० स्व० चम्बु हेम्ब्रम, ग्राम-जोजोडीह दोनो थाना-खरसावाँ, जिला-सरयकेला-खरसावा
*बरामदगी*
(1.) Mc Dowel 375 ml का 168 पीस
(2.) Mc Dowel 180 ml का 240 पीस
(3.) Royal Stag 375 ml का 240 पीस
(4.) Royal Stag 180 ml का 240 पीस
(5.) Iconic White 375 ml का 96 पीस
(6.) Iconic White 180 ml का 144 पीस
(7.) King Gold 750 ml का 2172 पीस
(8)Royal Challenger 180 ml का 144 पीस
(9) Royal Challenger 375 ml का 168 पीस
(10.) विभिन्न ब्रान्ड का करीब 20 के0जी0 ढक्कन (कैप)
(11) उजला रंग का बिना ढक्कन का खाली पलास्टीक बोतल 556 पीस
(12) बिना ढक्कन का शीशा का 375 एम० एल० का खाली बोतल 67 पीस
(13) बिना ढक्कन का शीशा का 180 एम० एल० का खाली बोतल 83 पीस
(14) King Gold का स्टीकर 225 पीस
(15) Mc Dowel का स्टीकर 460 पीस
(16) Royal Challenger का स्टीकर 20 पीस
(17) Black Tiger का स्टीकर 425 पीस
(18) स्पेद रंग का कुपी 02 पीस
(19) 30 लीटर का ब्लू रंग का एक जार
(20) 750 लीटर का पानी टंकी ब्लू रंग का
(21) 20 लीटर का प्लास्टीक का जार
(22) प्लास्टीक का काला-पीला रंग का बाल्टी 02 (दो) पीस
(23) 200 लीटर का नीला रंग का प्लास्टीक का ड्रम 02 पीस
(24) लाल रंग का प्लास्टीक का मग 01 पीस
*कुल- करीब 2019 लीटर अवैध विदेशी शराब*
*छापामारी दल के सदस्यः-*
1. समीर सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला।
2. नितीन कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक सरायकेला अंचल।
3. पु०अ०नि० विनय कुमार थाना प्रभारी सरायकेला थाना।
4. पु०अ०नि० राहुल कुमार सिंह, सरायकेला थाना।
5. पु०अ०नि० चानेश्वर किस्कु सरायकेला थाना।
6. पु०अ०नि० अमिश कुमार, सरायकेला थाना।
7. हव० राकेश कुमार, टाईगर मोबाईल सरायकेला थाना।
8. आ0/246 अखिलेश प्रसाद, सरायकेला थाना रिजर्व गार्ड।
9. आ0/645 अनिल कुमार दास, टाईगर मोबाईल सरायकेला थाना।
10.आ0/360 बॉबी झा
11. सरायकेला थाना के सशस्त्र बल एंव चौकिदार ।
