सर्विस रोड व मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 32 वाहनों से 1.51 लाख रुपये जुर्माना
Seraikella
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को यातायात थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी यातायात राजू कुमार के नेतृत्व में यातायात थाना के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान RKFL कंपनी के सामने माल लोड वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, वहीं आदित्यपुर टोल की ओर जाने वाले मार्ग तथा आदित्यपुर टोल मोड़ से कांड्रा की दिशा में सर्विस रोड पर भी भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पाई गई। जांच में यह सामने आया कि कई वाहन चालकों द्वारा गलत तरीके से रोड किनारे वाहनों को खड़ा किया गया था।
पुलिस द्वारा ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ यातायात नियमों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 32 वाहनों से 1,51,850 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर पुलिस ने संबंधित कंपनियों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सर्विस रोड एवं मुख्य सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करें तथा अपने-अपने परिसरों में ही वाहनों को खड़ा करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि आगे भी यदि किसी कंपनी का माल लोड या अनलोड करने वाला वाहन सड़क पर पार्क पाया गया, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
March 7, 2026 5: 38 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
