अभिषेक आचार्य माय भारत यूथ वॉलिंटियर्स सिलेक्शन के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल सिलेक्शन कमिटी के सदस्य बने,
Seraikella
सरायकेला। युवा छात्र नेता के रूप में पहचान स्थापित कर चुके टेंटोपोसी गांव निवासी समाजसेवी अभिषेक आचार्य को माय भारत यूथ वॉलिंटियर्स के सिलेक्शन के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल सिलेक्शन कमिटी का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में मेरा युवा भारत के डिप्टी डायरेक्टर ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट लेवल सिलेक्शन कमिटी के सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्माण करते हुए वे नेशनल यूथ क्रॉप्स स्कीम के तहत माय भारत युवा वॉलिंटियर्स के सिलेक्शन में सहयोग प्रदान करेंगे। जिसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से दो योग्य माय भारत यूथ वॉलिंटियर्स का डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर के मार्ग निर्देशन में चयन किया जाना है।
