सरायकेला चाईबासा मार्ग मे अचानक बैल आ जाने के कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, स्कूटी सवार मां बेटी जख्मी,
Seraikella
सरायकेला चाईबासा मार्ग मे अचानक बैल आ जाने के कारण एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके कारण स्कूटी सवार मां बेटी जख्मी जख्मी हो गए। सरायकेला के कुदसाई निवासी प्रभादेवी उम्र 55 वर्ष ,कोमल साहू उम्र 34 वर्ष, दोनों मां बेटी कुछ काम से स्कूटी पर चाईबासा जा रही थी घर से कुछ ही दूरी पर मेंन रोड पर अचानक एक बैल आ जाने के कारण दोनों गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई है ।

जिसका इलाज सदर अस्पताल सरायकेला में चल रहा है जिसमें प्रभादेवी की रीड की हड्डी टूट गई है जिसे एमजीएम रेफर करने की व्यवस्था की जा रही है
