कुचाई के दलभंगा मे छापामारी कर अवैध ढंग से संचालित पूनम क्लिनिक को किया सील, अवैध ढंग से भण्डारित पाई गई दवाईयाँ,
Kuchai
सरायकेला-खरसावाँ के जिला उपायुक्त के निदेशानुसार जिला स्तरीय निरीक्षण ने कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन की उपस्थिति में कुचाई प्रखण्ड के अन्तर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र दलभंगा में पूनम क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अन्तर्गत छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान परमानन्द महतो, पिता स्व० मुकुन्द्र महतो नामक व्यक्ति के द्वारा बिना किसी निबंधन और अनुज्ञप्ति के क्लिनिक का संचालन करते पाया गया। परमानन्द महतो के दलभंगा स्थित क्लिनिक में काफी मात्रा में दवाईयाँ पाई गई जो पूर्णतः अवैध ढंग से भण्डारित किया गया था। परमानन्द महतो से दल के सदस्यों के द्वारा पुछताछ से पता चला कि उनके द्वारा विगत 20 वर्षों से अवैध क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है।

पिछले 01 वर्ष के दौरान 02 शिशुओं के ईलाज के दौरान देहान्त होने की पुष्टी हुई है। श्री परमानन्द के पास अन्य उपाचार करने के लिए किसी प्रकार की योग्यता नहीं पाया गया। जिसके कारण अंचल अधिकारी कुचाई के नेतृत्व में दल के द्वारा उक्त क्लिनिक को तत्काल सील बंद कर दिया गया।

सूत्रों से अप्त सूचना प्राप्त हुई है कि इस तरह के कई क्लिनिक संचालित हैं जिसको प्राथमिकता के आधार पर सील करने का आदेश उपायुक्त के द्वारा दिया गया है। उक्त छापामारी मे कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, डॉ० अनिर्वन मस्तो, नोडल पदाधिकारी, सीईए सरायकेला-खरसावा के धनपत मस्तो, सहायक, सीईए सरायकेला खरसावां, दरभंगा ओपी प्रभारी रविंद्रर मुंडा आदि उपस्थित थे।
