खरसावां के चैतनपुर से खौफनाक घटना, खेतो में
पानी जाने से रोकने के कारण अपहरण कर पति-पत्नी की
हत्या कर चैतनपुर जंलग में दफनाया, तीन गिरफ्तार,
kharsawan
सरायकेला खरसावां में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां खरसावां के सुदूरवती नक्सली क्षेत्र चैतनपुर गांव मे विगत 3 नवबंर को खेतो में पानी जाने से रोकने के कारण अपहरण कर पति-पत्नी हत्या कर जंलग में दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मालले का खरसावां पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के सुदूरवती नक्सली क्षेत्र चैतनपुर गांव मे विगत 3 नवबंर को खेतो में पानी जाने से रोकने के कारण खरसावां के चैतनपुर गांव के निवासी लोथो सरदार पिता-स्व० बुधन सरदार, गोन्दो सरदार पिता-स्व० मंगल सरदार एवं बुन्दिया सरदार पिता-स्व० चाड़ा सरदार के साथ चैतनपुर गांव के निवासी ठाकुर सरदार पिता- स्व० रोबी सरवार एवं उसकी पत्नी चाँदमनी मुण्डा के साथ झगडा हुआ था। जिससें गुस्साए खरसावां के चैतनपुर गांव के निवासी लोथो सरदार, गोन्दो सरदार एवं बुन्दिया सरदार ने ठाकुर सरदार (46) पिता-स्व० रोबी सरदार एवं उसकी चाँदमनी मुण्डा (41) का अपहरण कर उसकी हत्या कर दिया। साथ ही डबल हत्याकांड को छुपानें के नियत से दोनों शवों को खरसावां के रायजामा पहाड़ के पुण्डीलोया के चौतनपुर टोला के जंगल दफना दिया था।
इस मामले पर मृतक के पुत्र भीम सरदार के ब्यान के आधार पर खरसावां थाना में मामला दर्ज करते हुए खरसावां पुलिस ने दस दिन बाद काण्ड का त्वरित उद्धभेदन करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त लोथो सरदार पिता-स्व० बुधन सरदार, गोन्दो सरदार पिता-स्व० मंगल सरदार एवं बुन्दिया सरदार पिता-स्व० चाड़ा सरदार को गिरफ्तार कर तीनो के निशानदेही पर अपहरण किये गये ठाकुर सरदार एवं चाँदमनी मुण्डा दोनो का दफनाया हुआ शव को खरसावां थाना अंतर्गत रायजामा पहाड़ के पुण्डीलोया के चौतनपुर टोला के जंगल से बरामद किया गया है। तीनो अभियुक्तो ने अपने बयान में ठाकुर सरदार एवं चाँदमनी मुण्डा का हत्या कर उसके शव को दफनाने की बात को स्वीकार किये है। साथ ही घटना का मुख्य कारण ठाकुर सरदार के द्वारा लोथो सरदार, गोन्दो सरदार एवं बुन्दिया सरदार के खेतो में पानी जाने से रोकने के बारे में बताया है। दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। छापामारी दल में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, इस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, एसआई प्रकाश कुमार, आनन्द कुमार, नागेश्वर सिंह मुण्डा शामिल थे।
प्रन्द्रह दिनों में हत्या कर जंगल में दफनाने की है यह दुसरी घटना
खरसावां थाना क्षेत्र में रायजामा क्षेत्र में विगत प्रन्द्रह दिनों में हत्या कर जंगल में शव दफनाने की यह दुसरी घटना सामने आयी है। खरसावां के सुदूरवती नक्सली क्षेत्र रायजामा गांव की बुजुर्ग महिला गुरुवारी सरदार विगत 31 अक्टूबर से गायब था। इसकी गुप्त सूचना के अधार पर खरसावां पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इन्हें 31 अक्टूबर को घर के सामने से ही गांव के गुरुवा सरदार एवं सोमा सरदार ने उठा लिया था। उनके द्वारा महिला की हत्या कर शव को दफना दिया गया था। विगत 11 नवंवर को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनो आरोपी को पकड़कर उस जगह तक पहुंची, जहां शव को दफनाया गया था। शव को गांव से कुछ दूर ले जाकर गोवरगोटा पहाड़ में एक गड्ढे में दफना दिया था। जिसे पुलिस ने बाद में खुदवाकर निकाला था। जबकि रायजामा गांव के टोला चैतनपुर गांव मे विगत 3 नवबंर को खेतो में पानी जाने से रोकने के कारण अपहरण कर ठाकुर सरदार पिता-स्व० रोबी सरवार एवं उसकी पत्नी चाँदमनी मुण्डा की हत्या कर दोनों शवों को खरसावां के रायजामा पहाड़ के पुण्डीलोया के चौतनपुर टोला के जंगल दफना दिया था। जिसका खुलासा करते पुलिस ने दोनो शवों को बरामद कर लिया। इस मामले पर संलिप्त अभियुक्त लोथो सरदार पिता-स्व० बुधन सरदार, गोन्दो सरदार पिता-स्व० मंगल सरदार एवं बुन्दिया सरदार पिता-स्व० चाड़ा सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
