खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के पांचगछिया में
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, परखच्चे
उड़े; बाल बाल बचे कई लोग, बड़ा हादसा टला,
Kharsawan
खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के पांचगछिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर से कई लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां निवासी रतन लाल साहु के पुत्र कृणाल कुमार साहु अपने हुंडई ग्रैड आई 10 निओस कार संख्या-जेएच-05 डीसी 2683 से दोपहर 3 बजे अपने घर से जमशेदपुर के लिए निकले थे। कार की रफ्तार काफी अधिक होने के कारण खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के पांचगछिया के समीप अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रहा कि घटना स्थल पर पांच मिनट पहले ही नीम पेड के नीचे बैठे खरसावां के पांचगछिया निवासी गणेश गोप (66) एवं उसकी पत्नी घासनी गोप (60) तथा उनकी पांच वर्षिया नतनी वर्षा गोप के साथ बैठे थे। घटना से पहले वे उठकर वे अपने आगन गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से रबर स्पीड बम्पर लगाने की मांग की है।
