Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
Author: Team eDesk
विधायक सविता महतो के पहल से झिमड़ी निवासी को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला 75 हजार रुपये की सहायता, Seraikela सरायकेला (बिद्युत महतो) विधायक सविता महतो के पहल पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी निवासी पूजा महतो गंभीर बीमारी से पीड़ित है जिसके इलाज के लिए झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से 75 हजार रुपये कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मालूम हो कि पूजा महतो लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज कराना परिवार के लिए कठिन हो गया…
कपाली थाना में पोस्टेड हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित घर पर अचानक तबीयत बिगड़ से मौत, Seraikella कपाली थाना में पोस्टेड हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और घर पर ही उनकी मौत हो गई।मौत के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मृतक हवलदार के पत्नी विषंगी हेंब्रम ने देते हुए बताया कि उनके पति कपाली थाना में हवलदार के रूप में पोस्टेड थे वे अपना घर कुचाई आए हुए थे इस दौरान बीती रात उनकी तबीयत खराब हो गई और घर पर ही उनकी मौत हो गई। घटना…
चांडिल में केक काटकर मनाई गई स्व शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती Seraikella सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल प्रखंड क्षेत्र के रुचाप स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल में रविवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर जयंती मनाई गई तथा दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के बीच कॉपी,…
चौका के एसएसबी मतकमडीह एवं एसएसबी रायजामा के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती पर किया सत्यापन Seraikella पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.01.2026 को चौका थानांतर्गत ग्राम मुटुदा में चौका थाना, SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती के संबंध में सत्यापन किया गया, साथ ही ग्राम मुटुदा में चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी, SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी…
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत गिड्डीबेड़ा टोल प्लाज़ा के कांड्रा–चौका मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव प्रवर्तन अभियान, Seraikella राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गिड्डीबेड़ा टोल प्लाज़ा, कांड्रा–चौका मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक तथा रोड सेफ्टी टीम की उपस्थिति में सघन वाहन जांच की गई। ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से वाहन चालकों की अल्कोहल जांच की गई…
खूंटपानी के पुरूनिया मे रोड सेफ्टी फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संपन्न, चाचा एफसी को पराजित कर अंकल कुट्टी एफसी बनी चैंपियन, खिलाडी खेल भावना के साथ-साथ करे यातायात नियमों का पालन-गागराई, Khutpani खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया फुटबॉल मैदान में सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत रोड सेफ्टी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में पश्चिमी सिहभूम जिले से 10 टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मैच में चाचा एफसी को 2-1 से पराजित कर अंकल कुट्टी एफसी चैंपियन बनी। जबकि महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मुकाबले…
कुचाई के विद्या ज्योति मिडिल स्कूल, सियाडीह में मना अभिभावक दिवस, छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक की दी प्रेरणादायक प्रस्तुती,शिक्षा मनुष्य जीवन के लिए अनमोल है-गागराई Kuchai कुचाई प्रखंड के विद्या ज्योति मिडिल स्कूल, सियाडीह परिसर में अभिभावक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कश्मीरी नृत्य, संबलपुरी, नागपुरी, पंजाबी, नृत्य कबड्डी, नृत्य नाटक, मां तेरी मा नृत्य, प्रार्थना नृत्य, स्वागत नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित दशरथ…
डिविजनल जेल, सरायकेला में नालसा डॉन योजना के तहत नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, Seraikella माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वावधान में नालसा डॉन योजना (NALSA DAWN Scheme), 2025 के अंतर्गत डिविजनल जेल, सरायकेला में एक नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय श्री रामशंकर सिंह, learned प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन एवं श्रीमती अनामिका किस्कू, learned सचिव, DLSA (प्रभारी) के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता श्रीमती…
सरायकेला मे झामुमो ने मनाई दिशूम गुरु झारखण्ड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन की 82 वीँ और पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो की 60 वीँ जन्म जयंती Seraikella सरायकेला- खरसावां झामुमो व्यवसाय मोर्चा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिहर लोहार के नेतृत्व में दिशूम गुरु झारखण्ड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन की 82 वीँ और पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो की 60 वीँ जन्म जयंती के पावन अवसर पर बिरसा चौक हरिहर मॉल हाल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन और सुनील महतो की तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया,उक्त अवसर…
विधायक ने कुकडू में किया आठ लैम्पस भवन निर्माण का शिलान्यास Seraikella सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकडछ में शनिवार को ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने आठ लैम्पस भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिला पट्ट अनावरण कर किया। 2.80 करोड़ की लागत से आठ लैम्पस भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन का अभाव में लैम्पस कार्यालय का संचालन निजी घरों, पंचायत भवन आदि जगहों पर संचालित किया जाता है।विधायक सविता महतो ने कहा कि लगभग 35 लाख प्रति लेम्प्स के हिसाब से नीमडीह में तीन, कुकडु में तीन ईचागढ़ में एक…