Author: Team eDesk

गम्हरिया पुलिस ने गोप होटल चोरी कांड का किया उद्भेदन, छह नाबालिग गिरफ्तार Gamharia गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह मोड़ स्थित गोप होटल में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गम्हरिया थाना कांड संख्या 64/25 दिनांक 19 जून 2025 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह नाबालिगों को पकड़ा है। पूछताछ के क्रम में उनकी निशानदेही पर गोप होटल से चोरी किए गए सभी सामानों की बरामदगी की गई है। बरामद सामानों में सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, वाई-फाई राउटर और एक एलईडी टीवी शामिल है। पुलिस ने…

Read More

गम्हरिया में हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, Gamharia गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 62/25 दिनांक 13 जून 2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/238(ए) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने शेष एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विकास प्रधान, पिता धरखित प्रधान, साकिन नारायणडीह, थाना सरायकेला (सीनी ओपी), जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में की गई है। आरोपी पर देवानंद प्रधान की हत्या में संलिप्तता का आरोप है। गम्हरिया पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी…

Read More

राजनगर के केसर गड़िया के समीप यात्री बस और हाईवा में भीषण टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल, Rajnagar राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा-राजनगर मार्ग पर केसर गड़िया के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे ओडिशा के बड़बिल से टाटानगर जा रही मां पार्वती यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल और राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में…

Read More

मुहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक, मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का निर्देश, Seraikella Kharsawan सरायकेला-खरसावां मे आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो, इसके लिए विधि व्यवस्था को…

Read More

चाईबासा में राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर रोटरेक्ट क्लब ने किया चिकित्सकों को सम्मानित, शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार Chaibasa चाईबासा : राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर मंगलवार को रोटरेक्ट क्लब, चाईबासा की ओर से शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवाभाव को सलाम किया गया। आज के इस अवसर पर उनके निजी चिकित्सालय, कार्यालय में जाकर में चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार मूंदड़ा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वीणा मूंदड़ा, डॉ. रानू सिंह, डॉ. संजीव तिरिया, सिविल सर्जन डॉ.…

Read More

हजारीबाग में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव Hazaribagh हजारीबाग के कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Read More

सांपों के बीच पिता का साहस: जान पर खेलकर बचाई बेटी की जिंदगी Gaya गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जम्हेता गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है। एक दस वर्षीय बच्ची के गले में दो जहरीले करैत सांप लिपटे हुए पाए गए। बच्ची के पिता राजू कुमार केसरी ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों सांपों को पकड़कर मार डाला और अपनी बेटी की जान बचाई। इस घटना के बाद परिवार बच्ची को लेकर फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बच्ची और उसके पिता दोनों को स्वस्थ पाया। राजू कुमार केसरी के…

Read More

जिला नियोजनालय, सरायकेला में आयोजित रोजगार शिविर के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु 28 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट Seraikella जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो ने जानकारी दी कि शिविर में बी एन ट्रैक्टर्स (महिंद्रा) एवं एलआईसी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा सेल्समैन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक, हेल्पर तथा बीमा सखी सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस प्रक्रिया के तहत कुल 28 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। श्री टोपनो ने बताया कि जिला नियोजनालय द्वारा समय-समय…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई में ऑटो ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार Jamshedpur जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक ऑटो ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में घायल ऑटो ड्राइवर शहंशाह को TMH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमले की वजह आपसी रंजिश और पारिवारिक मतभेद है। हमले का मुख्य आरोपी साहिल है, जो हिल व्यू एरिया जुगसलाई का निवासी है। आरोपी साहिल हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से…

Read More

जिला व्यवहार न्यायालय में जिला केस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक, चलेगा मेडिएशन कैंप, अधिक से अधिक मामलों का होगा निष्पादन, Seraikella सरायकेला।जिला व्यवहार न्यायालय में जिला केस मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में मेडिएशन को बढ़ावा देने के लिए एक जुलाई से प्रारंभ विशेष अभियान की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस बैठक मुख्य उद्देश्य है की 90 दिनों तक चलने वाले इस मेडिएशन कैंप में अधिक से अधिक…

Read More