Author: Team eDesk

सरायकेला मे झामुमो ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर हुई शोक सभा, कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन की तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, Seraikella झामुमो सरायकेला नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला नगर और प्रखंड समिति ने संयुक्त रूप से झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद आदिवासी, दलित,गरीब शोषित, वंचित,किसान,मजदूरों के मसीहा दिशूम गुरु शिबू सोरेन की निधन से दुखी होकर जोबा माझी केम्प कार्यालय प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिबू सोरेन की तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया…

Read More

जोबा माझी ने शिबू सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि Chakradharpur चक्रधरपुर: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित आवास पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन किये। इस दौरान जोबा माझी ने शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि सोमवार को सांसद जोबा माझी लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में मौजूद थी। शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही सत्र छोड़ उसी दिन शाम में रांची लौट आयी। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाये जाने के दौरान…

Read More

सरायकेला के बेगानाडीह में दो घंटे की मशक्कत के बाद नाग सांप को किया रेस्क्यू, Seraikella सरायकेला प्रखंड अंतर्गत बेगानाडीह गांव में बीती रात 2 घंटे की मशक्कत के बाद नाग सांप को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि बेगानाडीह गांव में एक किसान के घर पर नाग सांप पिछले एक महीना से बसेरा बनाया हुआ था। यह सांप घर के ऊपर छप्पर पर रहता था, परिवार के सभी सदस्य भय के वातावरण में रहते थे ,परंतु इसकी जानकारी स्नेक कैचर जितेन महतो को हुई तो उन्होंने बीती रात लगभग 2 घंटे तक मशक्कत करने के बाद नाग…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डीडीसी ने बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला का किया निरीक्षण। Seraikella सरायकेला। सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे लेकर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार के साथ बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल के मुख्य मंच और दर्शक दीर्घा का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जा रहे रंग रोगन कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ससमय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य संपन्न कराने के आवश्यक…

Read More

दिल्ली से दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, समर्थको का उमडा सैलाब, Rachi झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम दिल्ली से रांची पहुंच गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन विशेष विमान से दिवंगत गुरुजी के पार्थिव शरीर को लेकर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर लाया गया। यहां आम से लेकर खास तक, पार्टी कार्यकर्ता से लेकर तमाम नेता और गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राज्यभर से लोग अंतिम दर्शन के लिए रांची…

Read More

जनता के प्रति अटूट समर्पण रखने वाले नेता थे शिबू सोरेन -जोबा माझी Chakradharpur चक्रधरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड अलग राज्य की लंबी लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारी नेता शिबू सोरेन के निधन पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने अपने शाेक संदेश में कहा कि झारखण्ड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी के निधन‌ से झारखण्ड में मानों एक युग का अंत हो गया। आज हमने गुरुजी के रूप में एक ज़मीनी नेता जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ और आदिवासी…

Read More

शिबू सोरेन के संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का सपना पूरा हुआ : जगत माझी Chakradharpur चक्रधरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन को मनोहरपुर से झामुमो विधायक जगत माझी ने झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विधायक जगत माझी ने अपनी संवदेना प्रकट करते हुए कहा शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य और अन्याय के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था। उनके संघर्ष के कारण ही अलग राज्य का सपना पूरा हो सका। कहा कि शिबू सोरेन हमेशा समाज की उन्नति और बेहतरी की सोच रखते थे। उनके योगदान को झारखंड कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा 2024…

Read More

कुचाई में आदिवासी सामाजिक मंच की बैठक, विश्व आदिवासी दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित kuchai कुचाई के मानकी मुंडा सभागार में सोमवार को आदिवासी सामाजिक मंच की एक बैठक बर्षा रानी बांकिरा की अध्यक्षता की गई। इस बैठक में आगामी 9 अगस्त 2025 को कुचाई में मनाये जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई। साथ ही आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयारी पर चर्चा किया। मौके पर श्रीमति बाकिरा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले…

Read More

खरसावां-कुचाई में अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक हेतु शिवभक्तों की उमड़ी भीड, हर-हर महादेव के लगे जयकारे से शिवालयों को गुंजायमान kharsawan खरसावां-कुचाई में सावन की अंतिम सोमवारी पर विभिन्न्ा शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी उमड़ी भीड पड़ी। खरसावां के रामगढ स्थित ऐतिहासिक बडा शिव मंदिर, बडाबाम्बों हुडीबाबा शिव मंदिर, सहित खरसावां, कुचाई, आमदा, बडाबाम्बों के शिवालयों में की भीड़ जलाभिषेक हेतु दिनभर उमड़ती रही। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्त हर-हर भोले, बोलबम के नारे से शिवालयों को गुंजायमान कर रहे…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन राज्य और राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति-अर्जुन मुंडा kharsawan झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन को राज्य और राष्ट्र दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की,। उन्हें वंचितों के लिए एक अथक आवाज और एक अलग राज्य की लड़ाई में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में याद किया। श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सोरेन के नेतृत्व और आदिवासियों तथा वंचितों…

Read More