Author: Team eDesk

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित, Seraikella पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा नागरिकों को अपने घर, आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में रैली, नुक्कड़ नाटक, शपथ…

Read More

सांसद जोबा माझी ने पीएम को पत्र लिख की शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग chakradharpur चक्रधरपुर: सिंहभूम की झामुमो सांसद जोबा माझी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। इसे लेकर जोबा माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। सांसद जोबा माझी ने कहा है कि गुरु जी को भारत रत्न देना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पत्र में जोबा माझी ने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे और इस समय पूरा राज्य आहत है और विचलित…

Read More

सरायकेला नगर में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, Seraikella सरायकेला नगर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान से निकाली, जो मुख्य सड़क से होकर गेराज चौक पहुंची और वापस दुर्गा मंदिर मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगे.

Read More

प्रथम चरण में 20 माटी शिल्पकारों के बीच विद्युत चाक का किया गया वितरण, झिमरी पंचायत के लाभुक पूनम देवी को उपायुक्त नें दिया विद्युत चाक, Seraikella आज उद्योग विभाग, माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में, माटी शिल्प के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु संचालित योजना के अंतर्गत, प्रथम चरण में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 20 चयनित माटी शिल्पकारों को 90% अनुदान पर विद्युत चाक का वितरण किया गया। लाभुकों में नीमडीह प्रखंड के झिमरी पंचायत की लाभुक श्रीमती पूनम देवी को उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा कार्यालय कक्ष में सांकेतिक रूप से विद्युत चाक प्रदान किया गया। इस अवसर…

Read More

सरायकेला में 65 सहायक आचार्य के पद पर बहाली के लिए चयनित अभ्यार्थियों की कराई काउंसलिंग, Seraikella झारखंड सरकार शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान एवं गणित विषय पर 65 सहायक आचार्य के पद पर बहाली के लिए चयनित अभ्यार्थियों की काउंसलिंग कराई गई।एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा के अध्यक्षता में कुल तीन बेंच बनाकर सभी शिक्षकों का प्रमाण पत्र की जांच की गई ।

Read More

पीडीजे की अदालत में चाची की हत्यारे को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा और 15 हजार का जुर्माना, Seraikella सरायकेला। हत्या के एक मामले पर सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने मामले के अभियुक्त शिव दोंगो उर्फ कांदरू दोंगो को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। भादवि की धारा 302 के तहत मामले का दोषी पाते हुए अभियुक्त शिव दोंगो को सश्रम आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ ₹15000 जमाने की सजा भी सुनाई है। जुर्माना नहीं अदा कर पाने की स्थिति में अभियुक्त को एक साल अतिरिक्त साधारण कारावास की…

Read More

विधायक सविता महतो पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर बढ़ाया ढांढस Ichagarh ईचागढ़ के विधायक सविता महतो सोमवार को झारखंड के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक ग्राम नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिबू सोरेन के योगदान को याद किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। विधायक सविता महतो इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त किए। सविता महतो ने कहा…

Read More

तिरुलडीह पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जाँच अभियान, बिना नंबर प्लेट के दो बाइक जब्त Chandil चांडिल: तिरुलडीह थाना पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए सोमबार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र में विशेष रूप से रेस ड्राइविंग और एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दो वाहन को जप्त किया है। इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जप्त किए गए दोनों वाहन के विरुद्ध विधिसम्मत करवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवा सड़कों पर रेस…

Read More

सरायकेला मे श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस की बैठक, इस वर्ष भव्य तरीके से होगा मां दुर्गा की पूजा अर्चना, Seraikella सरायकेला।श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस द्वारा इस वर्ष भव्य तरीके से मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर कमेटी की एक बैठक गेस्ट हाउस स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। जिसमें तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है। कि इस वर्ष पूजा पंडाल को अधिक आकर्षक बनाया जाएगा तथा मां दुर्गा की प्रतिमा एवं साज -सजावट व लाइटिंग को लेकर बैठक में विशेष चर्चा किया गया।…

Read More

सरायकेला के दुगनी मे सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा, Seraikella सरायकेला के दुगनी सीआरपीएफ कैंप परिसर से सीआरपीएफ बटालियन 134 के जवानों ने डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली ।सोमवार की शाम यह तिरंगा यात्रा मुख्य सड़क से होते हुए पुराने सीआरपीएफ कैंप साहेबगंज तक पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान जवानों ने भारत माता की जय करें लगे और बच्चों में चॉकलेट वितरण किया।

Read More