Author: Team eDesk

सरायकेला जिला पीडीएस दुकानदार संचालन संघ की बैठक, दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया विचार विमर्श, Seraikella सरायकेला जिला पीडीएस दुकानदार संचालन संघ की बैठक गुरुवार को धर्मशाला परिसर में हुई। जिसमें फुलकांत झा को पुनः एक बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिला स्तरीय कमेटी में अन्य पीडीएफ दुकानदारों को भी इस कमेटी में रखा गया है। बैठक में दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मीनिंग लिया गया है कि विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

Read More

प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कलाकारों ने नए अन्न का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की Seraikella सरायकेलाः प्राचीन शक्तिपीठ माता पाउड़ी पीठ और माता झुमकेश्वरी पीठ में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा सरकारी स्तर पर नुआखिया जंताल पूजा नए अन्न का भोग लगाकर परंपरागत तांत्रिक मतानुसार बलि पूजन विधि से की गई. पूजा में स्थानीय देउरी द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की प्रभारी निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह एवं समन्वयक सुदीप कवि एवं अन्य कलाकारों ने भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र…

Read More

जिला प्रशासन ने नुआखाई पर्व पर पाउडीमेल के मां पाउडी स्थान पर चढाई नया चावल का भोग, Seraikella जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को नुआखाई पर्व मनाई गई ।इस दोरोन पाउडीमेल के मां पाउडी स्थान पर मां पौड़ी को नया चावल की भोग चढ़ाई गई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि उपस्थित रहते हैं ।इस वर्ष इस कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे उन्होंने देउरी के साथ बैठकर पूजा की। मौके पर कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More

सरायकेला मे जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन, Seraikella कृषि विभाग के सभागार में आत्मा परियोजना द्वारा जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा द्वारा दीप जलाकर किया गया उसका अधिकरण में उन्होंने संबोधित करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकी से खेती करने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी सोच बदलने की जरूरत है उन्हें आधुनिक तकनीकी से खेती करना होगा। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Read More

मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया गणेश पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन, Seraikella मनोहरपुर : मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी तथा अति विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक जगत माझी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ जयदीप लकड़ा, बीडीओ शक्ति कुंज, थाना प्रभारी अमित खाखा, कोयना वन क्षेत्र पदाधिकारी रामनंदन राम उपस्थित रहे। सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी सहित अतिथियों ने पूजा पंडाल एवं मेला र उद्घाटन के पश्चात भगवान गणपति…

Read More

जिले के ईचागढ़ में हत्या का मामला खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद Ichagarh सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह गांव में एक हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए खुलासा किया है। मामला ईचागढ़ थाना कांड संख्या 61/2025 से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को पुरानडीह निवासी बुधेश्वर पुरान को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। गंभीर हालत में उन्हें पातकुम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी विशोखा देवी के फर्द बयान पर राजेन्द्र पुरान, टीपु पुरान, बांधनु पुरान, नेहरु पुरान और…

Read More

सरायकेला में गणेश पूजा विभिन्न पंडालो का विधायक प्रतिनिधि, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं समाज सेवी किया उद्घाटन, Seraikella सरायकेला में गणेश पूजा विभिन्न पंडालो का विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य भाजपा के सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा एवं समाजसेवी सुदीप पटनायक विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान गणेश से सरायकेला नगरवासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय समस्याओं से भी रु-ब-रू हुए। इस मौके पर नगर के प्रमुख पूजा आयोजक समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Read More

खरसावां-कुचाई में गूंजा गणपति बप्पा मोरया… भगवान के दर्शन को लेकर खुले जगह-जगह कपाट, श्रद्वालु पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्वि की कामना kharsawan-kuchai खरसावां, कुचाई, बडाबाम्बों, क्षेत्र में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना बुधवार को धूमधाम से हुई। खरसावा, कुचाई, बडाबाम्बो सहित आमदा, चिलकू के विभिन्न गावों से लेकर क्लब में गणपति की पूजा की गई। श्रद्वालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना ज्ञान, सुख-शांति और समृद्वि मांगी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया‐‐‐की जयकारों की नारों से क्षेत्र गंूज रहा था। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। खरसावां कुचाई बडाबाम्बो, सहित आमदा व चिलकू के दुरदराज के गांवों, शिक्षण…

Read More

गोइलकेरा में गणेश चतुर्थी की धूम, सांसद जोबा माझी ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन Goilkera गोइलकेरा : गोइलकेरा में गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता की पूजा श्रद्धाभाव और धूमधाम से की जा रही है। बुधवार को कई स्थानों पर भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हुई। इस मौके पर गोइलकेरा के हाट बाजार में ओम श्री श्री गणेश पूजा समिति के पूजा पंडाल का सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने गणमान्य लोगों के साथ नारियल फोड़कर व फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने पंडाल में भगवान के दर्शन किए और लोगों को…

Read More

गम्हरिया में गणेश पूजा पंडाल का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन Gamharia गम्हरिया: गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान में 2022 से स्थापित श्री श्री गणेश पूजा समिति के पंडाल का मंगलवार को सांसद जोबा माझी फीता काटकर ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गणेश जी के दर्शन किये और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर सांसद ने कहा दुर्गा पूजा से पूर्व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर यहां की समस्याओं पर चर्चा कर उसके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। उद्घाटन से पूर्व पंडाल के समीप पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री…

Read More