Author: Team eDesk

सारंडा के चिरिया में 76वां वन महोत्सव का हुआ आयोजन, सांसद और डीएफओ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, हाथियों से हुए नुकसान के प्रभावित ग्रामीणों के बीच हुआ क्षतिपूर्ति का भुगतान, मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण आवश्यक-जोबा माझी Manoharpur मनोहरपुर: सारंडा वन प्रमंडल के तत्वावधान में मंगलवार को चिरिया ग्राम में 76वां वन महोत्सव का मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव एवं सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा उपस्थित थे। सांसद जोबा माझी…

Read More

जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एमडीए- आइडीए अभियान को 30 सितंबर तक बढ़ा Seraikella जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एमडीए- आइडीए अभियान को 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि जिले में शत प्रतिशत लाभार्थियों को एमडीए- आइडीए के अंतर्गत फाइलेरिया कृमिनाशक दवाई दी जा रही है। अभी तक पूरे जिले में 85% लक्ष्य की प्राप्ति हुई है विभाग द्वारा इस 30 सितंबर तक मॉपअप राउंड के रुप मे चलाई जाएगी।

Read More

कुचाई के छोटा चाकरी में एमडीए- आईडीए सेवन के प्रति जागरूकता और दवा सेवन करने हेतु लगा रात्रि चौपाल Kuchai एमडीए-आईडीए सेवन के प्रति जागरूकता और दवा सेवन करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के अंतर्गत छोटा चाकरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी प्रभारी सह जिला मलेरिया नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू के नेतृत्व में एवं ग्राम पंचायत मुखिया की प्रमुख उपस्थिति में ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ एमडीए-आईडीए की दवा का सेवन कराया गया।

Read More

तिरूलडीह व नीमडीह में ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक Chandil चांडिल (Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के तिरूलडीह व नीमडीह थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।शांति समिति की बैठक में आगामी 05 सितंबर 2025 को होने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर तिरुलडीह एवं चौड़ा अंजुमन कमिटि के लोग शामिल हुए। सभी ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने पर सहमत हुए। वहीं नीमडीह थाना परिसर में भी करम पर्व व ईद मिलादुन्नबी को लेकर कमेटी…

Read More

कुचाई के लेप्सों में मेरा रेशम, मेरा अभिमान पर प्रशिक्षण, 60 किसानों को बताए गए रोग प्रबंधन व पौधारोपण के तरीके, तसर उत्पादन ग्रामीण के लिए आमदनी स्रोत है- नीतीश कुमार, kuchai कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र लेप्सों में केंद्रीय रेशम बोर्ड व अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में मेरा रेशम, मेरा अभिमान के तहत 60 किसानों को रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गोपीडीह और लेप्सा के 30-30 किसानों को रोग प्रबंधन व पौधारोपण के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि…

Read More

खरसावां में छऊ कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक, बंद पड़े खरसावां केंद्र को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने का निर्णय, छऊ कला हमारे जिले की विरासत है-दशरथ गागराई kharsawan राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के शाखा केंद्र खरसावां के छऊ कलाकारों की एक बैठक विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में बंद पड़े खरसावां केंद्र को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि छऊ कला हमारे जिले की विरासत है। किसी भी क्षेत्र की पहचान उसकी भाषा संस्कृति एवं…

Read More

खरसावां में जिला फुटबॉल सुपर लीग “अर्जुना कप“ के अंतिम मुकाबले में माहिर एफसी सीनी ने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र को 2-1 से पराजित कर किया फाइनल में प्रवेश, kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के तहत आज खेले गए अंतिम मुकाबले में माहिर एफ सी सीनी की टीम ने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के पहले हाफ के 19 वें मिनट में ही माहिर एफ सी के स्ट्राइकर विजय सोय ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।…

Read More

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में पूर्व संध्या मना करम महोत्सव, प्राकृतिक पर्व करम की पवित्रता और उसके नेग नियम के बारे में बच्चों को दी जानकारी kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में मंगलवार को पूर्व संध्या करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने करम परब के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताएं और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, संगीत की सराहना करते हुए उनका हौसला-अफ़ज़ाई किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धरमेंद्र महतो ने प्राकृतिक पर्व करम की पवित्रता और…

Read More

सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में 50 लाख से अधिक सामानों की खरीदारी नियम संगत नहीं करने के मामले पर फंसे पूर्व प्रशासक शशि शेखर के खिलाफ जांच प्रारंभ Seraikella सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में 50 लाख से अधिक सामानों की खरीदारी नियम संगत नहीं करने के मामले पर फंसे पूर्व प्रशासक शशि शेखर के खिलाफ जांच प्रारंभ हुई। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति के अध्यक्षता में तीन सदस्य टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तथा पूर्व में 50 लाख से अधिक सामानों की हुई खरीदारी के मामले पर आवश्यक कागजात की जांच की । जांच के दौरान…

Read More

पुलिस की टीमों ने जिले मे रातभर मारे छापे,कुल 16 गिरफ्तार,निगरानी अधीन अपराधकर्मियों का किया गया सत्यापन, Seraikella Kharsawan जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ के नेतृत्त्व में विगत रात्रि विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों/वारंटियों की गिरफ़्तारी एवं आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।उक्त अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल,सभी थाना प्रभारी /अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में छापामारी दलों का गठन किया गया। उक्त टीमों द्वारा विभिन्न थानांतर्गत छापामारी करते हुए कुल 16 वांछित अपराधियों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।साथ ही अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न अपराध शीर्ष यथा आर्म्स…

Read More