सरायकेला में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक, सूरज सोरेन बने राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत, पार्टी मजबूती तब होगी, जब कार्यकर्ता अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रख पाने में सफल होगे- शशि सिंह,
Seraikella सरायकेला परिसदन मे सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी शशि सिंह एवं जिला प्रभारी संजीव रंजन की उपस्थिति में संगठन मजबूतीकरण पर समीक्षा की। साथ ही सर्वसम्मति से सूरज सोरेन को युवा कांग्रेस राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई और पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। मौके पर सुश्री सिंह ने कहा कि संगठन मजबूत करने के लिए सारे कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। जिला से लेकर बूथ स्तरीय कमेटी तक को मजबूत बनाकर संगठन को सशक्त बनाना है। उन्होंने इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने को लेकर होनेवाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत तब होगी, जब कार्यकर्ता जनता तक अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रख पाने में सफल होंगे। जबकि श्री मिश्रा ने कहा कि संगठन मजबूती के साथ-साथ भावी कार्यक्रम को लेकर जो मार्गदर्शन मिला है। उसे जमीन पर उतारने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता करेंगे। केंद्र की सरकार संविधान को दीमक की तरह खोखला कर रही है। संविधान और संवैधानिक प्रावधानों को बचाने के लिए हम अपना नैतिक दायित्व समझते हैं। इसलिए हम संविधान की रक्षा के लिए अभियान जारी रखेगे। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी शशि सिंह, जिला प्रभारी संजीव रंजन, जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, सूरज सोरेन, राजाराम पाड़ेया, रुईदास चाकी, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, कन्हैया लाल सामड, सौरभ तांती, कृष्णा बोयपाई, शंकर दिग्गी, तुराम बाँकिरा, उदय बाँकिरा, सूरज सोरेन, भीम बेहरा, सुकलाल होनहागा, कांडे होनहागा, सावन होनहागा, दीपक तांती, प्रकाश पाड़ेया, देवा होनहागा, टीकू मोदी, दिलीप सिंह लेयाँगी, साधो हाइबुरु आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 22 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
