झारखंड प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के
पाठ्यक्रम में उड़िया भाषा का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग
पर जिला उत्कल सम्मेलनी ने विधायक का जताया आभार
kharsawan झारखंड विधानसभा के शून्य काल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राज्य में संचालित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में सातवां पेपर में उड़िया भाषा का विकल्प उपलब्ध कराया जाने की मांग पर उत्कल सम्मेलनी जिला सरायकेला खरसावां के खरसावां विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। खरसावां पथ निरीक्षण भवन में रविवार को उत्कल सम्मेलनी जिला सरायकेला खरसावां की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष बिरोजा पति अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं उड़िया समाज की ओर से खरसावां विधायक दशरथ गागराई जो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। पिछले दिन राज्य में संचालित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में सातवां पेपर में उड़िया भाषा का विकल्प उपलब्ध कराया जाने के लिए झारखंड विधानसभा शून्य काल की पटल पर मांग रखा था। मौके पर जिला उत्कल सम्मेलनी पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी ने कहा कि विगत 10 जनवरी 2023 को जिला उत्कल सम्मेलनी कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौपा था। जिपर संज्ञान लेते हुए खरसावां विधायक ने विधानसभा की शून्य काल में इस मामले को उठाया। जिसके लिए उत्कल सम्मेलनी जिला समिति एवं झारखंड राज्य के तमाम उड़िया समाज की ओर से विधायक को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई का पात्र है। श्री सारंगी ने कहां कि इससे पहले चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उड़िया भाषा में नामकरण रेलवे विभाग के द्वारा हटा दिया गया था। विधायक के प्रयास से पुनः चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उड़िया भाषा में रेलवे स्टेशन का नाम लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से बिरोजा पति, सुशील षाड़ंगी, अजय कुमार प्रधान, सपन कुमार मंडल, रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, जयजीत षाड़ंगी, राजेश प्रजापति, चंद्रभानु प्रधान आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
