खूंटपानी के कुम्बराम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संपन्न, रोमा एफसी को पराजित कर गांगीडीह एफसी बना चौम्पियन
खिलाडी खेल से बनाये दुनिया में अलग पहचान-गागराई
khutpani खूंटपानी के कुम्बराम फुटबॉल मैदान में मांगे पर्व के शुभअवसर पर एन एस सी कुम्बराम के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में रोमा एफसी को 2-0 से पराजित कर गांगीडीह एफसी की टीम चौम्पियन बनी। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में पुलिस टीम चाईबासा को 1-0 से पराजित कर नाईट किंग गम्हारिया की टीम विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टिमों ने लिया भाग। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता में 8 टिमों ने लिया भाग। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम गांगीडीह एफसी को 8 हजार व खस्सी देकर एवं उप विजेता टीम रोमा एफसी को 6 हजार व खस्सी, तीसरे स्थान पर रहे दिऊरीसाई एफसी को 4 हजार व खस्सी, चौथा स्थान पर रहे एनवी एण्डढ कृतिका एफसी को 2 हजार व खस्सी तथा पांचवे स्थान पर रहे उलीजारी एफसी को 1500 रूपये व खस्सी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम नाईट किंग गम्हारिया तथा उपविजेता टीम पुलिस टीम चाईबासा तथा तीसरे स्थान पर रहे रंगु ब्रदर्श एफसी को एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया। जबकि वेस्ट खिलाड़ी, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। टीमों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे की प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों का खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे खिलाडियों का सर्वांगिण विकास होता है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, दुर्गा चरण पड़िया, उिम्बु तियु, बबलु गोडसोरा, सुदरा पाडेया, हेमंत गोडसोरा, ग्रामीण मुंडा नौरू तियु आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 22 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
