खरसावां के बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोड़ा के
ग्रामीण खेत की पगडंडियों से आवागमन करने को मजबूर, विधायक
पहुचकर दिया मिट्टी मुरुम सड़क निर्माण का आश्वाशन,
kharsawan खरसावां प्रखंड के रीडिंग पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोड़ा के ग्रामीण खेत की पगडंडियों से आवागमन करने को मजबूर है। देश की आजादी के 77 साल बाद भी पतपत गांव के तीन टोलों के लगभग सात सौ आबादी वाले इन गांव के ग्रामीण आज भी खेत की पगडंडियों से आवागमन करती है। लगभग तीन सौ वर्षो से रह रहे ग्रामीणों तक विकास की किरणे नही पहुच पाई है। इन गांवो तक पहुच के रास्ते नही होने से लगभग एक किलोमीटर तक स्कूली बच्चे पगडंडियों पर साइकिल ढकेल कर मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है। इसके बाद बच्चे साइकिल चला कर स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। किसी के बीमार होने या गर्भवती महिला को एक किमी तक खटिया पर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। इसके बाद एंबुलेंस या अन्य साधन से अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। जून से दिसंबर तक खेती होने के कारण परेशानी बढ़ जाती है। इस कारण रिश्तेदार भी गांव में आने से कतराते हैं। इसकी सूचना पाकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के पतपत गांव के बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोड़ा टोला पहुचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की मुलभूत समस्याओं से रू-ब-रू हुए। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खरसावां के पतपत गांव के बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोड़ा टोला पहुचने के लिए खेत के पगडंडी रास्ते को विधायक निधि से 300 फीट मिट्टी मुरुम सड़क निर्माण जल्द कराया जाएगा। सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से कालिया जामुदा, अरुण जामुदा, ग्राम प्रधान गोंदे सरदार, लक्ष्मण मांझी, दिलदार हेंब्रम, हीरो सरदार, ग्राम मुंडा रासाय मुंडा, झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 05 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
