खरसावां में एक एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट, अफीम के फलों में चीरा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार
Kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र के लखनडीह गांव में एक एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट कर दी। इस दौरान दो लोगों को अफीम के फल पर चीरा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। यह अभियान अंचलाधिकारी कैप्टन सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, संयुक्त नेतृत्व में खरसावां के सुदूरवती क्षेत्र रायजामा के लखनडीह अभियान चलाया गया। अवैध अफीम खेती सुरु डेम के पास स्थित जंगली क्षेत्र में सुरु नाला के आस-पास की गई थी। जहां अफीम के पौधों में फूल और फल निकले हुए थे। छापामारी दल ने सोयना मुंडा और रुईया मुंडा को अफीम के फल पर चीरा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ खरसावां थाना कांड संख्या 18/25, धारा 8(बी)/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अफीम (पोस्ता) के फल पर चीरा लगाने के लिए उपयोग किए गए चार औजार। इस अभियान में खरसावां सीओ कैप्टन सिंकू, खरसांवा थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, एसएसबी जी कॉय बटालियन रायजामा, पुलिस बल एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अवैध नशे के व्यापार को रोकने में सहयोग करने की अपील की गई है।
July 23, 2026 3: 25 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
