कुचाई के छोटासेगोई में आयोजित होने वाले उपायुक्त का जनता दरबार की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक, परिसंपत्ति वितरण हेतु चिन्हित लाभूकों की सूची तैयार करने का निर्देश,
kuchai कुचाई मुख्यालय के सभागार में विभिन्न विभागो की प्रखंड स्तरीय एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में श्रमिक विभाग, कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ, शिक्षा, कृर्षि, बिजली, मनरेगा, जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागो के द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के आवेदनों प्रपत्र के साथ ससमय जनता दरबार में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। साथ ही परिसंपत्ति वितरण हेतु चिन्हित लाभुकों की सूची तैयार करने और आगामी 19 फरवरी तक प्रधान लिपिक प्रखंड कार्यालय कुचाई के पास जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि उक्त जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनका निदान किया जायेगा और साथ ही उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। उन्होने कहा कि कुचाई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6, 8 एवं 9 में नामांकन हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी। परंतु नामांकन हेतु प्राप्त आवेदनों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने और बीच में कई अवकाश पड़ जाने के कारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगामी 17 फरवरी 2025 तक विस्तारित कर दी गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, बीपीएम राजेश तिवेदी, बीटीएम राजेश कुमार, कोडिनेटर पंकज कुमार, रेई सुमीत कवि, बीपीओ कुदन वाजपाई, बीसीओ विमल लकडा आदि विभागो के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
