कुचाई के रेगसा में जंगलो को आग से बचाने हेतु
ग्राम सभाओं की हुई बैठक, महुआ चुनने, शिकार करने तथा तेन्दू
पत्ता के नाम पर जंगल में आग नहीं लगाने का निर्णय,
kuchai कुचाई प्रखंड के मारंगहातु पंचायत अन्तर्गत के रेंगसा प्राथमिक विद्यालय में मौजा रेगसा के शैलेन्द्र हेम्ब्रम के अध्यक्षता में ग्राम सभा डांगो, ग्राम सभा रेंगसा, ग्राम सभा रोचदा, ग्राम सभा जोवजंजीड, ग्राम सभा गोंगामार्चा तथा ग्राम सभा भुरकुंडा का संयुक्त आम बैठक किया गया। बैठक सामुदायिक वन पालन संस्थान के निर्देशन पर किया गया। इस बैठक में में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महुआ चुनने, शिकार करने तथा तेन्दू पत्ता की मात्रा बढा़ने के नाम पर जंगल के अन्दर कोई भी वनाश्रित आग नहीं लगाएगे। प्रत्येक ग्राम सभा की ओर से समूह बनाकर प्रतिदिन फरवरी से जून माह तक भ्रमण करने, रात या दिन के समय यदि किसी जंगल में आग लग जाए तो वैसी स्थिति ग्रामवासी तुरंत आग बुझाने, साथ ही साथ जंगल काटाई पर नियंत्रण करने का निर्णय लिया गया। क्योंकि सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, पुनुरुज्जीवित और प्रबंधन का अधिकार सरकार ने अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता ) अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण-पत्र निर्गत किया है। जंगल भ्रमण के समय जैवविविधताओं तथा वन्य प्राणियों का नाश तथा शिकार नहीं करने देने का निर्णय लिया गया। मौके पर भरत सिंह मुंडा तथा सोहन लाला कुम्हार ने कहा कि अज्ञानतावस प्रतिबंधित अफीम जैसै उत्पादों का खेती-बारी कर रहे थे। लेकिन प्रशासन ने विधिसम्मत कर्रवाई की और अवैध फसलों को नष्ट कर दिया गया। ऐसी स्थिति में वनाश्रितों के समक्ष अचानक पहाड़ जैसा समस्या आ खड़ी हुई। अतः अब हम सबों को वैध खेती की ओर ध्यान देना होगा। ताकि वनाश्रितों के आर्थिक स्थिति संतुलन बना रहे। श्री कुम्हार ने कहा कि कुछ बाहरी कंपनियों के साथ सम्पर्क स्थापित किया गया है। वे कंपनिया काफी मात्रा में साल बीजा खरीदने का आश्वासन दिये हैं। इस लिए अधिक से अधिक मात्रा में साल बीज, चिरौंजी, हर्रा, बहरा, आवँला, तेन्दूपत्ता, जोजो-सोसो-तिरिल-उली का संग्रहण करने पर भी जोर दिया जाये। ताकि वनोपजो का सही लाभ प्राप्त किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से लुबुराम मुंडा, सुखराम मुंडा, श्याम लाल सोय, साहु गुँजा, सिरका हेम्ब्रम, शोभा गुन्दुवा, मोती गुजा, रागिनी गुंजा, मीना हेम्ब्रम, बुधनी गुंजा, गोविन्द हेम्ब्रम, भरत सिंह मुंडा, जामुना मुंडा, डुवराय समाड, गोमेया हेम्ब्रम, लोधरो हेम्ब्रम, बुधराम हेम्ब्रम, राऊतू हेम्ब्रम, लखन उगुरसांडीह, सुनिता सिह समाड, सोनाराम गुंजा, मंगल सिंह हेम्ब्रम, कुण्डिया सोय, कुजरी हेम्ब्रम, सालुमाई हेम्ब्रम, श्रीमती सोमवारी हेम्ब्रम, बुढ़गी हेम्ब्रम, मीनी बोदरा, ललीता कुमारी आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 08 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
