खरसावां में संकुल स्तरीय शिक्षकों की मासिक गुरूगोष्ठी
में शिशु पंजी अद्यतन पाये गए एनई ड्रॉप आउट बच्चों की सूची
को प्रबंध पोर्टल पर अंतिक करे- नवल किशोर सिंह
kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता मे आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, मध्य विद्यालय आमदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर, राजकीय बुनियादी विद्यालय बड़ावाम्बो, मध्य विद्यालय गागुडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुडागंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विटापुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह संकुल स्तरीय सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का एक मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीइईओ श्री सिंह ने कहा कि गरीबी एवं लाचारी के हालात में स्कूली शिक्षा छोड़कर ड्रॉप आउट हो गए छात्र-छात्राओं की सूची प्रबंध पोर्टल पर अंकित करे। शिक्षा विभाग ने गृह सर्वेक्षण के बाद इन बच्चों को चिन्हित किया है। ज्ञात रहे कि यह वैसे बच्चे हैं जो किसी भी स्कूल में नामांकित नहीं है। चिन्हित बच्चे 6 से 14 एवं 15 से 19 आयु वर्ग के हैं। शिक्षा विभाग ने इन बच्चों की संख्या का आंकड़ा को प्रबंध पोर्टल पर अपलोड किया है। लेकिन इस तरह के बच्चों को औपचारिक विद्यालय में पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने कुल बच्चों की सूची नाम व पता सहित अपलोड करने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में स्टूडेंट अटेंडेंस नही होने की स्थिति में कारण सहित प्रतिवेदन देने, युडाईस प्लस में एपरा आईडी अद्यतन की स्थिति, प्रयास प्रतिवेदन, प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपेक्ट प्रतिवेदन देने, एमडीएम एवं एनिमिया की मासिक प्रतिवेदन देने, एमडीएम के तहत् तिथि भोजन (जिन विद्यालय में आयोजन हुआ है, ई-कल्याण में छात्र/छात्राओं का पंजीयन एवं सत्यापित की स्थिति, वर्गवार, जातिवार, लिंगवार छात्र संख्या, एनआईएलपी में पंजीयन की स्थिति, आधार आई बनाने, पंख पत्रिका का वितरण आदि पर कई दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीइईओ नवल किशोर सिंह, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, सीआरपी सरोज कुमार मिश्रा, वैधनाथ मालाकार, शिक्षक शैलेश तिवारी सहित विभिन्न विधालयो के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 45 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
