खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के
दसवीं के 144 विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षा मनुष्य
का वह पूंजी है जो न कभी नष्ट होता है-धर्मेंद्र महतो,
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में एक विदाई समारोह का आयोजन कर कक्षा दसवी के 144 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का वह पूंजी है जो न कभी नष्ट होता है, और नहीं इसकी चोरी होती है। आगे उन्होंने कहा कि अनुशासन मनुष्य को महान बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर नियमित रूप से अध्ययन कर लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। वही शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि कक्षा दशम ही वह स्थान है जहां बच्चे अपने सुनहरे भविष्य की नींव रखते हैं। शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान और तुषार कांति महतो ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भले ही विद्यालय से आज आपका विदाई हो रहा हो, लेकिन जब भी आपको हमारी आवश्यकता महसूस होगी हम सभी शिक्षक आपके साथ रहेंगे। इस विदाई समारोह के दौरान ममता प्रमाणिक, शिल्पा महतो, मोनिका प्रमाणिक, सूर्या बानरा, सोनिया तियू, जय तांती आदि छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए पलों को बताते हुए काफी भावुक नजर आए। इस दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक ब्रजकिशोर कुमार बेदिया और प्रदीप कुमार महतो के गीत से विद्यार्थियों के आंखें नम हो गई। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण साहू, अनीशा लकड़ा, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, संध्या प्रधान मौसमी दास, नील मोहन महतो, सुमित्रा महतो आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 28 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
