खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में दसवीं के दस विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई, किया सम्मानित, विद्यार्थियों की सफलता ही हम शिक्षकों की उपलब्धि की कसौटी है- विश्वजीत
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई सह माध्यमिक परीक्षा 2024 के टॉप 10 विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक बुधराम गोप ने कहा कि विद्यालय में ग्रहण किया गया संस्कार आजीवन रक्षा कवच की तरह हमारा साथ निभाता है । दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। छात्र शत्रुघ्न महतो और छात्रा संतोषीगोप ने विद्यालय में अपने गुजारे गए लम्हों को साझा किया। शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही हम शिक्षकों की उपलब्धि की कसौटी है । शिक्षिका नूतन रानी ने प्रेरक प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया कि आपकी सफलता इसी में है कि आप समाज और राष्ट्र के काम आएँ। शिक्षक मनोज कुमार, महादेव मुंडा तथा शिक्षिका प्रभा कुमारी ने भी विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखाते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएंँ दी। छात्रा ज्योति मेलगांडी को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रशस्ति पत्र तथा पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। दसवीं के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप फाइल और लेखनी प्रदान किया गया। लड्डू खिलाकर सबका मुंँह मीठा किया गया। स्वागत गान, विदाई गान तथा विविध प्रकार की नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम गुलज़ार रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्पवृष्टि कर भीगे नयनों से विद्यार्थियों की भावभीनी विदाई दी गई।
माध्यमिक परीक्षा 2024 के टॉप -10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी ने दिया।
September 6, 2026 4: 12 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
