खरसावां के जोजोडीह में 47 वॉ वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता
2024 संर्पन्न, ब्लेंडर बाबा को पराजित कर आर्मी एफसी बना चैम्पियन,
खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी-गागराई
Annual football tournament concluded खरसावां प्रखंड के जोजोडीह फुटबॉल मैदान मे सारना मार्शल क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय 47 वॉ वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2024 संर्पन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में ब्लेंडर बाबा तिलोपदा टीम को 1-0 से पराजित कर आर्मी एफसी की टीम चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीम ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, समाजसेवी बासंती गागराई आदि ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम आर्मी एफसी को एक लाख पांच हजार व कप, उप विजेता टीम ब्लेंडर बाबा को 75 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बेनाशोल एफसी टीम को तथा चौथे स्थान प्राप्त कर करने वाले माग्दा गौडसेना टीम को 35-35 हजार रुपया पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्णा सामद, वेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार कृष्णा सोय एवं मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार पुलिस माडी को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है। खिलाड़ी हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे सफलता जरूर मिलेगी। हार से निराश होने की आवश्यकता नही है। खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करे। वही प्रमुख श्री जामुदा ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ी अपनी भविष्य बना सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिप सावित्री बानरा, समाजसेवी बासंती गागराई, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, अजय सामड सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 38 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
