खूंटपानी में झामुमो की जीत पर निकला विजय जुलूस,
तीसरी बार ऐतिहासिक जीत की उपलब्धियां आम जनता को दी,
JMM’s victory procession took place in Khuntapani, खरसावां विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई के तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर खूंटपानी में विजय जुलूस निकाला गया। खूंटपानी प्रखंड चौक से विधायक दशरथ गागराई के साथ विजय जुलूस निकला। जो पान्ड्राशाली बजार होते हुए पान्ड्राशाली रेलवे स्टेशन चौक तक झामुमों कार्यालय पहुचकर जुलूस सर्म्पन हुई। विजस जुलूस में झामुमों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी किया। पदयात्रा कर निकाले गये विजय जुलूस में समर्थकों ने जमकर अबिर गुलाल भी खेला। साथ ही आतिशबाजी भी किया। वही बैड बाजे के धुन पर समर्थक जमकर नाचे और जश्न मनाई। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य करेगी। साथ ही हमारी सरकार गरीब व असहाय एवं आर्थिक कमजोर जैसे परिवारों को सबसे पहले प्राथमिकता देने का काम करेगी। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने अपना बहुमूल्य वोट देकर चुनाव जितानेवाली जनता के प्रति आभार प्रकट किया। इस विजय जुलूस में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, रजनी बानरा, राहुल गोप, जयसिंह पुरती, जयश्री बानरा, सतीश पुरती, रायमुनि कांडेयांग, अशोक मुंडारी, राहुल बानरा, ज्योति बोदरा, सुदराय पाड़ेया, अगसतरी मेलगांडी, कालिया जामुदा, मुनि पाड़ेया आदि नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।
September 6, 2026 4: 27 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
