खरसावां में हुई “अजणा राती कु अजणा
साथी“ ओड़िया ओपेरा का मंचन, उमड़ी दर्शकों ने खूब बजाई तालिया,
Odia opera खरसावां के कुम्हारसाई काली मंदिर में मां काली की पूजा के अवसर पर महावीर संघ ओपेरा के द्वारा बालेश्वर से आये पंच सखा ओपेरा के कलाकारो ने ओड़िया नाटक “अजणा राती कु अजणा साथी“ का मंचन किया गया। इस नाटक के शुभआरभ में करते हुए सेवानिवृत शिक्षक कामाख्या प्रसाद सांडगी ने कहा कि नाटक हमारे संस्कृति का परिचालय है। इस नाटक के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने में सफल है। जीवन एक कला है। जीने की कला ही जीवन का साराशं और जीवन का रस है। उन्होने कहा कि हमें विधि-विधान व मान्यताओं के आधार पर जीना चाहिए। साथ ही मान्यताओं के आधार पर आगे बढने की पेरणा लेना चाहिए। वही अपने अधिकार को लेकर हम्मे हमेशा सचेत व सहज रहना चाहिए। गांव में पूजा-अर्चना का उदेश्य परिवार, घर, गांव, समाज में सुख-शांति के लिए करते है। ओडिसा के बालेश्वर से आए कलाकारों ने खरसावां के कलाकारों के पारिवारिक रिस्तों के उताव-चढाव को दर्शाय है। नाटक से पहले कलाकारों ने अपने गीत व संगीत के माध्यम से समां बांध दिया। इस ओड़िया नाटक में अभिनय कर्ता सह निदेशक तपन दे, (अभिनेता), सपन दे (अभिनेता), ममता नायक (नायिका), दोनाभाई (खलनायक), झुनू मिश्रा (माता) तथा हास्य कलाकर (कॉमेडियन) ने निभाई। नाटक मंचन के दौरान मुख्य रूप से सेवानिवृत शिक्षक कामाख्या प्रसाद सांडगी, रामकुमार सांडगी, राम गोविंद मिश्रा, सुमंत महाती, उदय प्रताप सिंहदेव, सुशांत सांडगी, सुशील सांड़गी, सुजीत हांजरा, सरोज मिश्रा, आशीष सांड़गी, मोटू सांडगी, हावु सांडगी, पुरेदु राउत, विश्वजीत दास, केदार दास, अजय सांड़गी, टूना नंद, जितेन घोडाई उपस्थित थे
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
