खरसावां विधानसभा सीट से झारखंड पाटी से सिद्वार्थ
होनहागा, निर्दलीय से संजय जारिका, जोगेन्द्रर हेम्ब्रम और
मंगल सिंह मुंडा ने किया नामांकन पत्र दाखिल,
Jharkhand Party and independent candidates filed nomination झारखंड पाटी के प्रत्याशी के रूप में सिद्वार्थ होनहागा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। अपने समर्थको के साथ सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय पहुचे और नामांकन किया। इसके अलावे खरसावा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय जारिका, जोगेन्द्रर हेम्ब्रम और मंगल सिंह मुंडा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मौके पर श्री होेनहागा ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बने 24 साल के बाद भी शहीदों का सपना अधूरा है। आज भी खरसावा की जनता मुलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होने कहा कि खरसावां का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग का विकास हुआ है। लेकिन आम जनता विकास से कोसो दूर है। वही श्री जारिका ने कहा कि खरसावां की जनता ने जिस पर विश्वास किया। उसने जनता को धोका दिया है। इस लिए एक स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में जनता का सेवा करूगा। उन्होने कहा कि आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ लूट को बढ़ावा दिया गया है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के बेरोजगार रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।
June 13, 2026 4: 20 pm
Breaking
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित म्यूटेशन एवं न्यायालयीन मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा अभिलेखों के डिजिटलीकरण के दिए गए निर्देश…*
