खरसावां-हुडागदा मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत, सड़क जाम, ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को घटनास्थल पर बुलाने के लिए अड़े ग्रामीण,
road accident खरसावां-हुडागंदा मुख्य मार्ग के अंतर्गत गांगुडीह आम बगान के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने खरसावां-हुडागंदा मार्ग को 7:30 घंटे से जाम कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 6 बजे गांगुडीह के गुरुचरण कुरली के चार वर्षीय पूत्र गणेश कुरली सड़क किनारे टहल रहा था। इस दौरान गांगुडीह आम बगान के पास खरसावां से रड़गांव की ओर तेज रफ्तार से जा रही ट्रेक्टर के चपेट में आने से गणेश कुरली की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रेक्टर तेज रफ्तार से हुडंगदा होते हुए रड़गांव की ओर भाग निकला।
वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने गांगुडीह के पास खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही सड़क पर उतर कर ट्रैक्टर चालक और मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की पर अडे रहे। साथ ही ड्राइवर और ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं अआमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों समझाने का प्रयास किया। परंतु लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों को ताक पर रख कर ट्रेक्टर चालक तेज रफ्तार से चलते है। ऐसे में क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनायें होती रहती है। इस पर रोक लगाना आवश्यक है।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण


