खरसावां के रेंगुडीह में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू की बैठक,
Kharsawan खरसावां प्रखंड के रेंगुडीह में आजसू पार्टी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मैं एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सरायकेला खरसावां आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन धर्म का पालन करते हुए एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस ले। उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार के कार्यकाल में झारखंडी जनता ठगा महसूस कर रहे थे। इस विधान सभा चुनाव में झारखंडी जनता सोच समझ कर वोट करेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष पिंटू महतो, गमरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, सचिव बिमल महतो, छात्र अध्यक्ष कपिल महतो, पूर्व प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष भोलानाथ प्रधान, धनजय महतो, गणेश महतो आदि उपस्थिति थे।
July 23, 2026 1: 26 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
