खरसावां मॉडल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने
आईटी-आईटीएस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और मल्टीमीडिया
विषयों पर विद्यालय स्तर पर किया निरीक्षण, दी जानकारी,
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल खरसावां में वोकेशनल कोर्स के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नवीन कुमार ने आईटी-आईटीएस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और मल्टीमीडिया जैसे तीनों विषयों का विद्यालय स्तर पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के इन विषयों के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग एवं कैरियर गाइड के संबंध में उन्होंने उचित मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि वर्तमान में तीनों कोर्स जॉब ओरिएंटेड हैं। आईटी में तकनीकी कैरियर, मल्टीमीडिया में क्रिएटिव कैरियर और होटल मैनेजमेंट में सर्विस कैरियर बन सकता है।

इसलिए विद्यार्थियों को अपने रुचि और कौशल के अनुसार विषय का चुनाव करना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा आईटी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा एंट्री, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब डिजाइन आदि में नौकरियों का स्कोप है। मल्टीमीडिया में ग्राफिक डिजाइन, एनीमेशन, वीडियो एडिटिंग, फिल्म प्रोडक्शन, गेम डिजाइन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में जब के लिए अवसर मिलेगी । वहीं होटल मैनेजमेंट में होटल, रेस्टोरेंट, एवरलाइंस क्रूज और टूरिज्म सेक्टर में रोजगार प्राप्त करने का भारत और विदेश दोनों जगहों में सुनहरा अवसर हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वोकेशनल आईटी शिक्षक सतीश सेन प्रधान, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के शिक्षक प्रभात कुमार महतो और मल्टीमीडिया के शिक्षक विकास महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों की लगन और तन्मयता को देखते हुए प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, बासंती महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, सुनीता महतो आदि ने जिला कोऑर्डिनेटर के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई।
