सरायकेला के सीनी वीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली बनाओ-दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित
seraikella
दीपावली को लेकर सरायकेला के सीनी के वीएस पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाओदृदिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया.

स्कूली बच्चों ने दीया पेंटिंग, वॉल हैंगिंग, दीया स्टैंड, क्ले मॉडलिंग पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये. बच्चों ने रंग बिरंगी दीया, पूजा थाली, कार्ड, पेपर लेंप इत्यादि तैयार किये. इन रंगोलियों में पारंपरिक एवं आधुनिक विषयों का आकर्षक समन्वय की झलक दिखाई दी. प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस आयोजन में सभी कक्षा अध्यापकों ने इन गतिविधियों को करने में अपनी-अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों का सक्रिय रूप से सहयोग किया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य सुजाता महापात्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और भारतीय पारंपरिक कलाओं से उन्हें जोड़ने का था. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखों के सुरक्षित उपयोग की सलाह दी और कहा कि दीपावली जैसे पर्व हमें प्रकाश, स्वच्छता और सद्भावना का संदेश देते हैं. साथ ही ओर बेहतर करने के लिये भी प्रोत्साहित किया गया.
