झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस,
Jharkhand
रांची। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

झामुमो प्रवक्ता कुणाल और भतीजे विक्टर सोरेन ने इस बात की पुष्टि की है। बता दे कि विगत 2 अगस्त को अपने घोड़ाबांधा स्थित पैतृक आवास में ब्रेन हेमरेज के कारण बाथरूम में गिरने से मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल आनन फानन में एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
