खरसावां के बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे
हुई रंगोली प्रतियोगिता, सकारात्मक ऊर्जा का संदेश
भेजने का कार्य करती है रंगोली-प्रदीप महतो
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में शुक्रवार को रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थी पूरे उत्साव पूर्वक शामिल हुए। प्रतियोगिता में कुल नौ समूहों ने भाग लिया। प्रतिभागी अपनी रंगोली को अबीर,चमकीला पाउडर, चावल गुडी, ईटा का चूर्ण, फूलों, पत्तियों और अन्य सामानों से रंगोली को सुसज्जित कर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक धरमेंद्र महतो ने कहा की इस तरह के प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को सबों के सामने लाकर, समूह में काम कर पाने की भावना को विकसित करना ही हमारा लक्ष्य है। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा की रंगोली हमारे चारों ओर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भेजती है, जिससे मन आनंदित हो उठता है। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों को अपनी कालात्मक क्षमता को व्यक्त करने का अवसर मिलता है, और वे एक दुसरे पर सहयोग की भावना भी विकसित कर पाते हैं। इस अवसर पर शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा की इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिल पाता है। इस दौरान उत्कृष्ट तीन रंगोली बनाने वाले ग्रुप को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा नवम की पायल दास ग्रुप को प्रथम, कक्षा पांच की लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप को द्वितीय और कक्षा दशम की पूनम नायक ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर शिक्षक तुषार कांति महतो, अनीशा लकड़ा, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, लक्ष्मण कुमार साहू, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, संध्या प्रधान, मौसमी दास, मनोज पांडे, नीलमोहन महतो, युधिष्ठिर पान आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 2: 55 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
