सीनी वीएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वृद्धाश्रम में
मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री, मिठाई,
वस्त्र, साड़ियां, फल और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट,
kharsawan
सरायकेला में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर वी एस पब्लिक स्कूल सीनी के कक्षा 8, 9 और 10 के छात्र-छात्राओं ने सरायकेला-खरसावां स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। यह वृद्धाश्रम एक एनजीओ, जमशेदपुर द्वारा संचालित है। विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री, मिठाई, वस्त्र, साड़ियां, फल और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजाता महापात्र और कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी। पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ साथ छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वरिष्ठ नागरिकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखकर बुजुर्ग भावुक हो उठे। सामाजिक सेवा में भाग लेकर छात्रों ने विशेष आनंद का अनुभव किया। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि ऐसे कार्यों में छात्रों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में नर्सरी से कक्षा 7 तक के बच्चों ने कक्षावार रक्षाबंधन महोत्सव मनाया. सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
March 7, 2026 7: 55 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
