कुचाई के बाईडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों के बीच होगा फुटबॉल मुकाबला,
Kuchai कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बाईडीह फुटबॉल मैदान में मॉर्निंग स्टार क्लब के द्वारा दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गया है। इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र 32 टीमे भाग ले रही है। फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बंदोलोहर पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरू एवं झामुमो नेता रावण सुम्बरूई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जोजोडीह एफसी व वेब जानुमबेड़ा के बीच खेला गया। मौके पर श्री हाईबुरू ने कहा कि खिलाड़ी खेल के भावना से खेलें। सफलता जरूर मिलेगी।प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुखय रूप से कमेटी के अध्यक्ष राजेन उगुरसान्डी, सचिव समीर सामड, कोषाध्यक्ष मंटू होनहागा, प्रेम गुंदवा, चिकेन उगुरसान्डी, राजा गुंदवा, राजेश सामड आदि उपस्थित थे।
