खरसावां के उदालखाम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, तुडियान एफ सी को पराजित कर बेनाम बादशाह बनी चैंपियन, खिलाडी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी-गागराई
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत उदालखाम फुटबॉल मैदान में करम पर्व एवं ईन्द के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबाल प्रतियोगिता की फाइनल मैच में तुडियाग एफसी की टीम को 3-1 से पराजित कर बेनाम बादशाह की टीम चैंपियन बनी।

इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र से 48 टिमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम बेनाम बादशाह को 90 हजार, उप विजेता टीम तुडियान एफसी को 60 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले डीजे आर्मी को 30 हजार एवं चौथे स्थान पर रहे मिस्टी एफसी, पाचवां स्थान प्राप्त करने वाले विकास एफ सी तथा छठा स्थान प्राप्त करने विष्णु ब्रदर्स टीम को 13- 13 हजार देकर सम्मानित किया है। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी। खेल करियर बनाने का माध्यम है। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप,अनूप सिंहदेव, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, संसद प्रतिनिधि कोंदो कुभंकार, धनु मुखी, अजय सामंड, अरुण जामुदा, सानगी हेंब्रम, गयासुर महतो, पिंटू महतो, साधुचरण सोय, दीपक महतो, सुरेश महांती, दशरथ महतो, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, रंगबाज बेहरा,आदि उपस्थित थे।
