खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में
सुभाष एफ सी चक्रधरपुर को 3-0 से पराजित कर रेसिडेंशियल
फुटबॉल सेंटर खरसावां ने अपनी दूसरी जीत दर्ज,
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के बुधवार को खेले गए मैच में सुभाष एफ सी चक्रधरपुर को 3-0 से पराजित कर रेसिडेंशियल फुटबॉल सेंटर खरसावां की टीम ने प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

आज खेले गए इस मैच में खरसावां रेसिडेंशियल फुटबॉल सेंटर सुरेश हेंब्रम ने 13 वें मिनट में पहला गोल दागा। विपक्षी टीम के दो डिफेंडर को डोज देकर उन्होंने दी एरिया से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 22 वें मिनट में टीम के स्ट्राइकर चंद्रमोहन सोय ने डी एरिया के बाहर मिले एक बॉल पर जोरदार किक लगाकर गोल में तब्दील कर दिया। मैच का तीसरा और अंतिम गोल भी मैच के 33 वें मिनट में सुरेश हेंब्रम ने दागा। पहले हाफ में 0-3 से पिछड़ने के बाद सुभाष एफ सी चक्रधरपुर की टीम के खिलाड़ियों ने दूसरे हॉफ में कई अच्छे प्रयास किए परंतु गोल करने में असफल रहे। इस मैच में रेफरी की भूमिका विशाल गोप, समीर कुमार महतो, धनंजय कालिंदी और रतन मुर्मू ने निभाई। इसी मैदान में आगामी 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे सरना तारुब काड्रा का मुकाबला के एम सी नारायणबेड़ा से होगा। जबकि शाम 4 बजे से भूरसा राजनगर का मुकाबला आर्यन स्पोर्टिंग जुगीडीह की बीच होगा।
