खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में किलर मेन बुरूडीह ने एमएलसी भेलाईडीह सीनी किया पराजित माहिर एफसी नयाडीह सीनी बनाम जेएमबी कोचा मैच ड्रॉ
Kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए पहले मैच में किलर मेन बुरूडीह की टीम ने एम एल सी भेलाईडीह सीनी की टीम को 5-2 से पराजित कर अपने ग्रुप में पहली जीत दर्ज की। किलर मेन की ओर से दीनू सुंडी और दिनेश हेंब्रम ने 2-2 जबकि विशाल बानरा ने 1 गोल दागा। सीनी की और से गुरुपद सरदार और रोहित हेंब्रम ने स्कोर किया।

इस मैच में समीर कुमार नायक, धनंजय कालिंदी, दिकू हेंब्रम और लक्ष्मण सरदार ने रेफरी की भूमिका निभाई। अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे मैच में माहिर एफ सी नयाडीह सीनी बनाम जे एम बी कोचा के मध्य मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। पहले हॉफ में माहिर एफ सी के सूर सिंह सामड ने गोल दागा था जबकि दूसरे हॉफ में कोचा के कृष्णा सामड के गोल की बदौलत मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में रेफरी की भूमिका वीरेन पाल, संतोष महतो, रतन मुर्मू और कृष्णा पाड़िया ने निभाई। इसी मैदान में आगामी 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे अर्बन सिटी सीतारामपुर बनाम यूनाइटेड एफ सी चांडिल के बीच होगा। जबकि शाम 4 बजे के एफ सी खरसावां बनाम रीडिंग एफ सी खरसावां के बीच खेला जाएगा।
