खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता
में एसएमसी प्रधानगोडा ने दलभंगा को और सरना एकेडमी सिनुडीह ने एसके स्पॉटिंग हरिभंजा किया पराजित,
kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के शुक्रवार खेले गए पहले मैच में एस एम सी प्रधानगोडा की टीम ने ग्रीन एरिया दलभंगा को 1-0 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। जर्सी नंबर 9 सुधीर टुडू ने अपनी टीम की ओर से गोल स्कोर किया। इस मैच का संचालन विकास कुमार, अनुराग सोय, विशाल गोप एवं तपन नायक ने किया। जबकि आज खेले गए दूसरे मैच में सरना एकेडमी सिनुडीह ने एस के स्पॉटिंग हरिभंजा को 3-2 से पराजित कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। सिनुडीह की ओर से बिक्रम बोदरा, शंकर हेंब्रम और उदय बेसरा ने स्कोर किया। जबकि हरिभंजा की ओर से जितेंद्र हेंब्रम ने गोल दागा। इस मैच में रैफरी की भूमिका वीरेन पॉल, संतोष महतो, रोहित हेंब्रम और रतन मुर्मू ने निभाई। शनिवार को इसी मैदान में पहला मैच डी एस ब्रदर्स सरमाली बनाम दीन बंधु एफ सी चक्रधरपुर के बीच दोपहर 2 बजे होगा। जबकि शाम 4 बजे जिया ब्रदर्स सीनी बनाम तुडीयान एफ सी खरसावां खेला जाएगा।
March 7, 2026 8: 14 pm
Breaking
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
