कुचाई के बाईडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न,
गणेश ब्रदर्स को पराजित कर सानगी स्पोर्टिंग बना चैम्पियन,
हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है-गागराई
kuchai कुचाई प्रखंड के बाईडीह फुटबॉल मैदान मे रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मॉर्निंग स्टार क्लब बाईडीह के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता 2025 संपन्न होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गणेश ब्रदर्स को 2-1 से पराजित कर सानगी स्पोर्टिंग की टीम चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीम ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम सानगी स्पोर्टिंग को नगद 35 हजार, उप विजेता टीम गणेश ब्रदर्स को 25 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम डीजे पार्टनर्स सरायकेला को 12 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही 40 प्लस में विजेता रहे टीमों को भी नगद से देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, वेस्ट गोलकीपर एवं मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है। खिलाड़ी हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे सफलता जरूर मिलेगी। हार से निराश होने की आवश्यकता नही है। खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करे। इस दौरान मुख्य रूप से दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, अनुप सिंहदेव, मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, रावण सुम्बरूई, सुभाष महतो, धीरज प्रधान, शिवा देवगम, मंटू होनहागा आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।
March 7, 2026 8: 14 pm
Breaking
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
