खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 1.60 करोड
से खिलाड़ियों के लिए बनेगा 25 शैय्या वाले खेल छात्रावास,
खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग को प्रशासनिक स्वीकृति,
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम परिसर में संचालित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र के खिलाडियों के लिए 1,60,76,200 (एक करोड़ साठ लाख छिहत्तर हजार दो सौं) की लागत से 25 शैय्या वाले खेल छात्रावास का निर्माण होगा। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृतिझारखण्ड सरकार पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग (कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य प्रभाग) के द्वारा दी गई। जिसका व्यय का विकलन वित्तीय वर्ष 2024-2025 के योजना बजट मुख्य शीर्ष 4202 शिक्षा, खेलकूद कला तथा संस्कृति पर पूंजीगत परिव्यय उप मुख्य शीर्ष 03 खेलकूद तथा युवा सेवा लघु शीर्ष 796-जनजातीय क्षेत्र उपयोजना उप शीर्ष 22 स्वामी विवेकानन्द स्मारक सहित राज्य के विभिन्न खेल संरचनाओं का निर्माण एवं उन्नयन विस्तृत शीर्ष 05 निर्माण प्राथमिक इकाई 45 निर्माण कार्य इकाई मद में उपबंधित राशि से किया जायेगा। खेल छात्रावास निर्माण के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलना शुरू हो जाएगा। खिलाडी वह घर के करीब रहकर ही प्रशिक्षण ले सकेंगे। छात्रावास में रहते हुए अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताओं में खेलने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। खेल छात्रावास में खिलाड़ियों को शासन की ओर से तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें रहने वाले खिलाड़ियों पर ऐसे तमाम नियम लागू होते हैं, जिनका पालन न करने पर उन्हें छात्रावास से बाहर कर दिया जाता है। प्रवेश होने के बाद एक खिलाड़ी महज तीन सालों तक ही छात्रावास में रह सकता है। इससे अधिक समय तक रहने के लिए खिलाड़ियों को तीन सालों में स्टेट या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खुद को साबित करना होता है। इसके बाद वह पांच सालों तक छात्रावास में रहने का हकदार हो जाता है।
सरकार उठाती है खिलाड़ियों का खर्च
खेल छात्रावास में भर्ती होने वाले खिलाड़ियों का सारा खर्च सरकार उठाती है। खिलाड़ियों के खाने, रहने, पढ़ाई व खेल संसाधनों का खर्च सरकार देती है। छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ी अपनी पसंद के विद्यालय से शिक्षा ले सकते हैं। सरकार पढ़ाई का भी खर्च उठाती है। इसके अलावा खेल किट भी दी जाती है।
March 7, 2026 6: 59 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
