जिप सदस्य शंभू मंडल ने अलाव के लिए लकड़ी की कराई व्यवस्था।,
Seraikela
सरायकेला। क्षेत्र में बढ़ते हुए ठंडा और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद शंभू मंडल ने अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई। इसके तहत उन्होंने कोलाबीरा मार्केट परिसर सहित कोलाबीरा बस्ती में विभिन्न जरूरत के स्थान पर लकड़ी की व्यवस्था कराकर अलाव जलाने का प्रबंध किया। साथ ही सभी से और विशेष रूप से वृद्ध जनों से ठंड से सुरक्षित रहने की अपील की।
