सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत कार्यशाला
Seraikela
सरायकेला।बुधवार को जिला मुख्यालय सरायकेला के सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत सरकारी एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमें डिजिटल मोड पर मरीज की स्वास्थ्य जांच करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएमओ डॉक्टर सुजीत कुमार मुरमू ने बताया कि मरीज को अब अपनी पूर्व इलाज से संबंधित लेखा- जोखा लेकर अस्पताल का चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है, केवल आधार नंबर के जरिए ही मरीज की पूर्व डिजीज एवं कहां उसका इलाज हुआ है और किन-किन दवाइयां का उस पर प्रयोग हुआ है इस संबंध में पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इससे न सिर्फ मैरिज जल्दी स्वस्थ होगा बल्कि उक्त मरीज का सारा डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र शुरू की गई आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी । उन्होंने कहा कि मरीज को सबसे पहले आभा एप के 14 नंबर वाली आभा अकाउंट बनाने की आवश्यकता है जो आधार नंबर का उपयोग कर बनाई जाएगी ।
