कुकड़ू में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 पर कार्यशाला, प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों, प्राथमिकताओं और मूल्यांकन प्रक्रिया पर दी जानकारी,
Ichagarh ईचागढ़ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी) 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को कुकड़ू प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की। इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति, सरायकेला-खरसावां के जिला समन्वयक श्याम चरण प्रमाणिक ने प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों, प्राथमिकताओं और मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांवों की रैंकिंग अब जनसहभागिता, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन और खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) जैसे मानकों पर आधारित होगी। कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुनील बाखला ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ढांचों की तकनीकी स्थिति पर जानकारी साझा की। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयक देशबंधु महतो ने फील्ड स्तर की चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता अभियान तेज करने, पंचायत स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने, और रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया। मौके पर प्रभारी बीपीआरओ धरनी प्रमाणिक,कई मुखिया, जल सहिया एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 20 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
