सरायकेला मे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम सुरक्षा पर कार्यशाला,
Seraikella सरायकेला समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्य ठाकुर की अध्यक्षता में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव एवं सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में साइबर सेल ऑफिसर दानिस इक़बाल द्वारा साइबर अपराध के प्रकार, सोशल मीडिया पर बढ़ते खतरे, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों से भी अवगत कराया गया ताकि वे स्वयं को तथा समुदाय को जागरूक कर सकें।
इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नें कहा की कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बालिकाओं को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने हेतु जागरूक करना तथा साइबर अपराध के प्रति संवेदनशील बनाना था।
इस अवसर पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटिव, समर के क्षेत्रीय प्रबंधक, JSLPS के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, शिक्षा विभाग के कर्मी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।
