जिले ग्राम प्रधानों ने खरसावां के शहीदों को दी
श्रद्धांजलि, जल जंगल एवं जमीन की रक्षा का लिया संकल्प,
पेसा कानून पारित होने पर सरकार का जताया आभार
Kharsawan
खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के ग्राम प्रधानों ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ग्राम प्रधानों ने शहीद वेदी पर संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि जल जंगल एवं जमीन की रक्षा हर कीमत पर करेंगे। ग्राम सभा के लोगों पर किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री विशु हेंब्रम ने कहा कि खरसावां के शहीदों का बलिदान झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों ने पेसा कानून पारित होने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा सशक्त होगी और आदिवासी व ग्रामीण समाज को अपने संसाधनों व अधिकारों की रक्षा का संवैधानिक अधिकार मिलेगा। यह कानून गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। श्री हेम्ब्रम ने सरकार से पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए कहा कि नियमों की जानकारी और जागरूकता गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि आम ग्रामीण इसका पूरा लाभ उठा सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम, जिलाध्यक्ष सूरज लाल महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष दुर्याेधन प्रधान, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी सिंहदेव, छुटु लाल सरदार, गोमिया बोदरा, प्रभात रंजन महतो, दिलीप प्रधान, नीलकंठ नायक, मुनीराम महतो, रतनलाल महतो, शिव शंकर हेंब्रम, योगेश्वर सरदार, खालिद खान, जंभेश्वर मुदी, दिलीप तांती, नरसिंह मुर्मू, सोमा सरदार, जितराय हांसदा, रामसिंह पूर्ति, विजय बोदरा आदि ग्राम प्रधान शामिल हुए।
