त्रिधारा- छऊ नृत्य उत्सव में विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक सरायकेला छऊ मुखौटा निर्माण के कार्यशाला का हुआ आयोजन,
Seraikela
सरायकेला। अर्का जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया के प्रांगण में त्रिधारा- छऊ नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। झारखंड की अमूल्य अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर को लेकर आयोजित किए गए उक्त उत्सव में पारंपरिक छऊ मुखौटा निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रसिद्ध छऊ मुखौटा निर्माता गुरु सुशांत कुमार महापात्र के नेतृत्व में सुमित महापात्र, सहयोगी छात्र रोहित साहू, प्रति पाल एवं मनीषा पाल द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों एवं युवा कलाकारों को छऊ मुखौटों की कला, प्रतीकात्मकता एवं शिल्प परंपरा से परिचित कराते हुए आर्का जैन यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स के छात्रों को विशेष रूप से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय किस सहयोग से कला मंदिर संस्था द्वारा त्रिधारा छऊ नृत्य उत्सव आयोजित किया गया।
