टच रग्बी बॉल लॉन्चिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन
Seraikella
सरायकेला। टच रग्बी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में टच रग्बी बॉल लॉन्चिंग सेरिमनी का आयोजन किया गया। मौके पर चार बालक एवं चार बालिका वर्ग के बीच प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया। जिसके दोनों वर्गों के प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। टच रग्बी बॉल लॉन्चिंग सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय समाजसेवी त्रिविक्रम सिंहदेव मौजूद रहे। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल से लोगों में अनुशासन का विकास होता है। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में एसोसिएशन के जिला संयोजक हरि उरांव, विक्रम हांसदा, श्रीमती हेंब्रम, रामलाल महाली, रवि महाली, प्रकाश हेंब्रम, गणेश कुमार गागराई, विजय कुमार दुबे, विद्याधर दास, अर्चना स्वर्णकार, हरिद्रा महतो, मंगल सिंह कांडायबुरु एवं विष्णु बानरा सहित एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, उपाध्यक्ष दिवाकर सोरेन, सचिव गणेश चंद्र कालिंदी, जीतू खालको, खेलाराम मुर्मू, मानसिंह बानरा, विशाल सोय, लक्ष्मण सरदार, प्रधान हांसदा एवं बबलू टुडू मौजूद रहे। प्रदर्शनी मैच का संचालन रेफरी सतीश महाराणा, संजय, बबलू, लक्ष्मण प्रधान, सुनाई हेंब्रम, लक्ष्मी बोदरा, नदीम शेख, सुशील पूर्ति, वीर सिंह हेंब्रम एवं चरण देवगम द्वारा किया गया।
