खरसावां गोलीकांड का 78 वीं शहादत दिवस आज
समाधि सज-धज कर तैयार, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित जुटेगे
कई दिग्गज, सुरक्षा-व्यवस्था के बीच देगे श्रद्वाजंलि
Kharsawan
खरसावां शहीद स्थल पर 78 वीं शहादत दिवस के आयोजन के लिए तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है। समाधि फुलो से सजकर तैयार। शहीद स्थल में श्रद्वांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मंत्री विधायक दिपक बिरूवा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रिमों सुदेश महतो, गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, सांसद जोबा मांझी, मंत्री, विधायक दशरथ गागराई, विधायक नीरल पूर्ति, विधायक सुखराम उरावं, सहित कई विधायक व दिग्गज नेता भी शहीदों के मंजार पर शीश झुकाने आऐगे। शहीद दिवस कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह जवानों को तैनात किया जायेगा।

आगामी 1 जनवरी 2026 को मनाये जाने वाला शहीद दिवस को लेकर प्रशासन सर्तक है। शहीद दिवस को लेकर विभिन्न्ा राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये है। झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, जेकेएलएम आदि के द्वारा खरसावां चांदनी चौक से सरायकेला, खरसावां से खूंटपानी, खरसावां से कुचाई, खरसावां से हुडांगदा मार्ग में स्वागत द्वार बनाये गये है।

डीसी-एसपी ने किया समाधि स्थल-हेलीपैड का निरीक्षण,
खरसावां शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री व विधायक शहीदों के मंजार पर शीश झुकाने आनें की संभावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, डीडीसी रानी हांसदा, एडीसी कुमार जयवर्द्धन, एसडीओ निवेदिता नियति, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया आदि ने खरसावां शहीद पार्क के अलावे खरसावां के अर्जुना स्टेडियम स्थित हेलीपैड मैदान, चांदनी चौक का निरीक्षण कर शहीद दिसव के कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निदेश दिया। वही पथ निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर ब्रीफिंग किया।

हम अच्छे तरीके से ड्यूटी करें, शहीदों को दे श्रद्धांजलि- उपायुक्त
जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह नें कहा कि जितने अच्छे तरीके से हम अपनी ड्यूटी करें। दूर दराज से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाजनक बनाएं, उनको कम से कम कठिनाई हो, उनको असुविधा ना हो। यह सुनिश्चित करें। हमें से किसी को भी यह मौका नहीं मिला कि हम आजादी की लड़ाई लड़े। या और चीज करें। लेकिन यह मौका हम लोगों को जरूर मिला है कि जिन लोगों ने भी यह काम किया है। हम उन्हें याद कर। उनके प्रति हम सच्ची श्रद्धांजलि जरूर दें सके।

प्रशासनिक तैयारी पूरी, सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी कड़ी-एसपी
जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुका है। हैलीपैड मैदान से लेकर स्माधि स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जंगह-जगह जवान तैनात रहेगे। सुरक्षा दुष्टिकोण से विभिन्न्ा स्थानों पर मजिस्टेªट व पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। किसी को कोई तकलीफ न हो। श्रद्वालुओं को पूजा-अर्चना में किसी तरह का परेशानी नही हों। इसके लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा। उन्होने कहा कि शांति और सादगी के साथ शहीद दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावे सुरक्षा ब्रेकेटिंग, पार्किग व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, वॉलिटियर व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे देगे शहीदों को श्रद्वाजंलि
पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपाईयों के द्वारा सुबह 10‐15 बजे खरसावां के खेलारीसाई विद्यालय से पदयात्रा कर खरसावां शहीद पार्क पहुचेगे। साथ ही सुबह 11 बजे खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा-अर्चना कर खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्वाजंलि देगे।
खरसावां में जगह जगह स्वागत द्वार पटा
खरसावां शहीद दिवस को लेकर खरसावां चांदनी चौक से लेकर खरसावां-सरायकेला, खरसावां-आमदा, खरसावां-कुचाई एवं खरसावां-हुड़गंदा मार्ग राजनीतिक, सामाजिक स्वागत द्वार, बैनर-पोस्टर-झंड़ा से पट गया है। हर मार्ग पर भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, जेकेएलएम आदि के द्वारा खरसावां चांदनी चौक से खरसावां-सरायकेला, खरसावां-खूंटपानी, खरसावां-कुचाई, खरसावां-हुडांगदा मार्ग में लगभग 100 स्वागत द्वार बनाए गए है। वही राजनीतिक बैनर लगाकर शहीद को श्रद्वाजंलि का संर्देश दे रहे है। जगह-जगह झंड़ा भी लगाया गया है। बनाये गये है।
ये रहेगा वर्जित
खरसावां शहीद दिवस पर शहीद पार्क के अंदर किसी भी राजनीतिक दल के बैनर, पोस्टर, झण्डा के प्रयोग की अनुमति नहीं है। इसके अलावे काले कपड़े व बैग आदि धारण कर शहीद पार्क के अंदर प्रवेश वर्जित है। वही शहीद दिवस के दिन शहीद स्थल के 4 से 5 किलोमीटर के अन्दर मांस, मछली, अण्डा इत्यादि बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही साप्ताहिक हाट नही लगेगा।
ये थे मौजूद
जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, डीडीसी रानी हांसदा, एडीसी कुमार जयवर्द्धन, एसडीओ निवेदिता नियति, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी कुचाई नरसिंह मुंडा, सहित पथ निर्माण, लघु सिचाई प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियता, सहायक अभियता सहित पूरा जिला प्रशासन मौजूद थे।
