सरायकेला और राजनगर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम
से कलाकारों ने दिया नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश,
लोगों को नशा मुक्ति और सडक सुरक्षा हेतु दिलायी शपथ,
seraikella-rajnagar
सरायकेला खरसावां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देशानुसार आज छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने सरायकेला प्रखंड के हुदू एवं कुमारडाही गांव और लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा राजनगर प्रखंड के बादु पंचायत के बादु गांव और टोला में नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

साथ ही नशा मुक्ति और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। नशा और सड़क सुरक्षा पर नाटक का मंचन कर आमजनों को जागरूक किया गया। इस दौरान कलाकारों ने जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया कि किस तरह नशा नाश का एकमात्र माध्यम है। आज अधिकांश बीमारियों का कारण तरह-तरह की नशाएं हैं।

लोग सिगरेट, शराब, गांजा, अफीम जैसे नशा पान कर हृदय, पेट की तरह-तरह की बीमारियों के साथ कैंसर को भी आमंत्रित करते हैं। कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करने का अनुरोध किया।

प्रतिदिन हो रही सड़क सुरक्षा का प्रमुख कारण नशापन एवं लापरवाही को बताते हुए बताया गया कि सिर्फ झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन 10 लोगों की औसतन मौत होती है। कलाकारों ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहीं जीवन में मोबाइल फोन का दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
